ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद

जमशेदपुर में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बिरसानगर थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद

जमशेदपुर में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बिरसानगर थाना क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 102 एटीएम और डेबिट कार्ड, 67 सिम कार्ड समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी GET&ID नामक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को बड़ा इनाम जीतने का लालच देकर ठगी करते थे। इस कार्रवाई में जमशेदपुर और रामगढ़ साइबर थाना की संयुक्त टीम शामिल थी। जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

रामगढ़ साइबर थाना में दर्ज एक मामले के अनुसंधान के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जमशेदपुर पुलिस और रामगढ़ साइबर थाना की संयुक्त टीम ने हुँगरी टोला, ओम नगर, रोड नंबर दो स्थित एक किराए के फ्लैट में छापेमारी की। इस दौरान ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी का संचालन कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी GET&ID नामक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित करते थे। शुरुआत में कम पैसे लगाकर बड़ा इनाम जीतने का लालच दिया जाता था। इसके बाद जब खिलाड़ी पैसे हारने लगते थे, तो उन्हें अधिक रकम लगाकर अपना नुकसान वापस पाने का भरोसा दिलाया जाता था। इस चक्कर में लोग लाखों रुपये गंवा बैठते थे। ठगी से हासिल रकम को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करने और एटीएम कार्ड के जरिए नकद निकासी कर पैसे को ठिकाने लगाने का काम किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एम. भानु प्रकाश, मो. फरहान, राहुल मिंज, अभिषेक राज और श्रवण सोना के रूप में हुई है। सभी आरोपी जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 67 सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के 102 एटीएम और डेबिट कार्ड, नौ बैंक पासबुक, चार रजिस्टर और नोटबुक, तीन लैपटॉप चार्जर, एक वाई-फाई राउटर, लैन केबल, छह मोबाइल चार्जर, 8 हजार 440 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर कितने लोगों से ठगी की गई है।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री का मिथिला पाग से स्वागत
राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री का मिथिला पाग से स्वागत
Oct 30, 2026, 7:58:00 PM
रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
Oct 30, 2026, 7:52:00 PM
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
Oct 30, 2026, 7:37:00 PM
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
Oct 30, 2026, 7:06:00 PM
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
Oct 30, 2026, 7:02:00 PM
 ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
Oct 30, 2026, 6:57:00 PM
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
Oct 30, 2026, 6:50:00 PM
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
Oct 30, 2026, 6:40:00 PM
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद
Oct 30, 2026, 6:29:00 PM
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस
Oct 30, 2026, 6:29:00 PM