रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी

राजधानी से सटे बिहटा से सनसनीखेज खबर है। यहां गांधी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के नीचे दो अज्ञात शव मिले हैं। अब शव मिलने के बाद जीआरपी पहचान में जुटी है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तरह तरह की चर्चा होने लगी है।

रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी

पटना: राजधानी से सटे बिहटा से सनसनीखेज खबर है। यहां गांधी हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के नीचे दो अज्ञात शव मिले हैं। अब शव मिलने के बाद जीआरपी पहचान में जुटी है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तरह तरह की चर्चा होने लगी है।

मिली खबर के अनुसार दानापुर रेल मंडल के जीआरपी क्षेत्र अंतर्गत बिहटा ब्लॉक के गांधी हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के नीचे दो अज्ञात शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव रेलवे पोल संख्या 561/13/15 और 562/13/15 के बीच अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। इनमें एक शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसके चेहरे पर मांस के अवशेष नहीं बचे हैं। वहीं दूसरा शव बीती रात का बताया जा रहा है।

इधर मामले की सूचना मिलते ही दानापुर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस दोनों शवों की पहचान कराने में जुटी है।

मामले की पुष्टि करते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अजय कुमार ने शुक्रवार दोपहर बताया कि गांधी हॉल्ट के पास दो अज्ञात शव मिले हैं। इनमें एक शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जबकि दूसरा बीती रात का बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शवों की पहचान के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।


बिहटा से मयंक की रिपोर्ट

Trending News

96 डीसमील जमीन के विवाद में हुई राजस्व कर्मी की हत्या, तीन गिरफ्तार
96 डीसमील जमीन के विवाद में हुई राजस्व कर्मी की हत्या, तीन गिरफ्तार
Oct 30, 2026, 8:32:00 PM
बेलवा स्थित छठ घाट पहुंचे डीएम और एसपी, किया निरीक्षण, दिया निर्देश
बेलवा स्थित छठ घाट पहुंचे डीएम और एसपी, किया निरीक्षण, दिया निर्देश
Oct 30, 2026, 8:04:00 PM
राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री का मिथिला पाग से स्वागत
राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री का मिथिला पाग से स्वागत
Oct 30, 2026, 7:58:00 PM
रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
Oct 30, 2026, 7:52:00 PM
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
Oct 30, 2026, 7:37:00 PM
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
Oct 30, 2026, 7:06:00 PM
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
Oct 30, 2026, 7:02:00 PM
 ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
Oct 30, 2026, 6:57:00 PM
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
Oct 30, 2026, 6:50:00 PM
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
Oct 30, 2026, 6:40:00 PM