96 डीसमील जमीन के विवाद में हुई राजस्व कर्मी की हत्या, तीन गिरफ्तार

राजधानी के चर्चित राजस्व कर्मचारी हत्याकांड में बडा अपडेट है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मी की हत्या जमीन विवाद में की गयी थी। पुलिस को इस मामले में बडी सफलता भी मिली है।

96 डीसमील जमीन के विवाद में हुई राजस्व कर्मी की हत्या, तीन गिरफ्तार

रांची: राजधानी के चर्चित राजस्व कर्मचारी हत्याकांड में बडा अपडेट है। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मी की हत्या जमीन विवाद में की गयी थी। पुलिस को इस मामले में बडी सफलता भी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार नामकुम थाना अंतर्गत जोरार, तेतरी टोली में बीते 23 अक्टूबर की रात राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या कर दी गयी थी। अब इसी हत्याकांड में नामकुम पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है। पुलिस ने तकनीकि साक्ष्य के आधार पर जमीन कारोबार से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है।

अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो और सिंटु कुमार गोसाई शामिल हैं। हालांकि, इस मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होनी है। नामकुम पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

ग्रामीण एसपी ने कहा कि जमीन कारोबार से जुड़े गिरफ्तार और फरार आरोपी आदिवासी जमीन की खरीद बिक्री के लिए 96 डीसमील जमीन को म्युटेशन कराने वाले थे। इनलोगों ने राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा से संपर्क कर जमीन म्युटेशन कराने का प्रयास किया। हालांकि, किसी कारणवश जमीन म्युटेशन नहीं हुआ तो गिरफ्तार आरोपी प्रदीप गोसाई, अमित टोप्पो और सिंटु कुमार गोसाई और फरार आरोपी भोला गोसाई, अमित सिंह, शैलेश ने हत्या की योजना बना डाली। इसके बाद 23 अक्टूबर की रात योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों ने राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या कर फरार हो गए। 


रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

96 डीसमील जमीन के विवाद में हुई राजस्व कर्मी की हत्या, तीन गिरफ्तार
96 डीसमील जमीन के विवाद में हुई राजस्व कर्मी की हत्या, तीन गिरफ्तार
Oct 30, 2026, 8:32:00 PM
बेलवा स्थित छठ घाट पहुंचे डीएम और एसपी, किया निरीक्षण, दिया निर्देश
बेलवा स्थित छठ घाट पहुंचे डीएम और एसपी, किया निरीक्षण, दिया निर्देश
Oct 30, 2026, 8:04:00 PM
राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री का मिथिला पाग से स्वागत
राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री का मिथिला पाग से स्वागत
Oct 30, 2026, 7:58:00 PM
रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
Oct 30, 2026, 7:52:00 PM
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
Oct 30, 2026, 7:37:00 PM
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
Oct 30, 2026, 7:06:00 PM
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
Oct 30, 2026, 7:02:00 PM
 ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
Oct 30, 2026, 6:57:00 PM
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
Oct 30, 2026, 6:50:00 PM
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
Oct 30, 2026, 6:40:00 PM