अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद

गोपालगंज: अर्नब तूफान के असर से हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में लहलहा रही धान की फसल से लेकर कटाई के बाद खेतों में रखे धान तक को भारी नुकसान पहुंचा है। 100 बीघे से अधिक क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित हुई है।

अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद

फुलवरिया/मांझा/गोपालगंज: अर्नब तूफान के असर से हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में लहलहा रही धान की फसल से लेकर कटाई के बाद खेतों में रखे धान तक को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, आलू और सरसों की बुवाई कर चुके किसानों के सामने भी फसल बर्बाद होने का संकट खड़ा हो गया है। शुरुआती आकलन के अनुसार, 100 बीघे से अधिक क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी संकट मंडराने लगा है।

बारिश और तेज हवा के कारण धान की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। इससे धान की बालियां जमीन से सट गई हैं। खेतों में पानी जमा होने के कारण फसल की कटाई और तैयार धान को सुरक्षित निकालना भी मुश्किल हो गया है। जिन किसानों ने धान काटकर खेतों में रखा था, उनकी फसल भी बारिश की चपेट में आ गई। नमी बढ़ने से धान के दाने खराब होने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

आलू और सरसों की खेती पर भी आफत...

तूफान की बारिश ने आलू और सरसों की खेती करने वाले किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। पूर्व के दिनों में आलू की बुवाई कर चुके किसानों के खेतों में पानी जमा होने से बीज सड़ने और अंकुरण प्रभावित होने का खतरा है। वहीं, सरसों की बुवाई के बाद खेतों में जलजमाव से बीज गलने की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे पौधों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि खेती में पहले ही बीज, खाद, जुताई और मजदूरी पर काफी खर्च हो चुका है। अब मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। यदि जल्द खेतों से पानी नहीं निकला और मौसम अनुकूल नहीं हुआ, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किसान अनिल शर्मा. गुड्डू प्रसाद बालेश्वर प्रसाद पप्पू महतो अन्य किसानों ने बताया कि खेती में पहले ही बीज, खाद, जुताई और मजदूरी पर काफी खर्च हो चुका है। अब मौसम की मार ने उनकी उम्मीदों को झटका दिया है। 

गोपालगंज से कुमार अजय और संदीप कुमार की रिपोर्ट

Trending News

रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
रेलवे ट्रैक के नीचे मिले दो अज्ञात शव, मची सनसनी, जांच में जुटी जीआरपी
Oct 30, 2026, 7:52:00 PM
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
धान अधिप्राप्ति की तैयारी तेज, 174 समितियों का चयन, डीएम ने दिया अल्टीमेटम
Oct 30, 2026, 7:37:00 PM
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: आदिवासी राजस्व कर्मचारी की हत्या पर भाजपा का आक्रामक रुख
Oct 30, 2026, 7:06:00 PM
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
जामताड़ा पहुंची बीजेपी प्रदेश महिला अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत
Oct 30, 2026, 7:02:00 PM
 ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, ये सब बरामद
Oct 30, 2026, 6:57:00 PM
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद, 800 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में
Oct 30, 2026, 6:50:00 PM
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
उपायुक्त-एसएसपी की कड़ी फटकार, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की सीलिंग मरम्मत कार्य शुरू, ठेकेदार को चेतावनी
Oct 30, 2026, 6:40:00 PM
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद
अर्नब तूफान ने किसानों की तोड़ी कमर, 100 बीघे से अधिक धान की फसल बर्बाद
Oct 30, 2026, 6:29:00 PM
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस
राजस्व संग्रहण में पिछड़े 10 डीटीओ पर गिरी विभागीय गाज, शो-कॉज नोटिस
Oct 30, 2026, 6:29:00 PM
बेमौसम बारिश और अर्णब तूफान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में गिरकर धान की फसल हो रही बर्बाद
बेमौसम बारिश और अर्णब तूफान ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में गिरकर धान की फसल हो रही बर्बाद
Oct 30, 2026, 6:14:00 PM