मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, एक की मौत, दर्जनों घायल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

रोहतास जिले में शुक्रवार की रात मूर्ति विसर्जन का उत्साह उस वक्त मातम में बदल गया, जब ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना अमझोर थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव के समीप की है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, एक की मौत, दर्जनों घायल, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

सासाराम। रोहतास जिले में शुक्रवार की रात मूर्ति विसर्जन का उत्साह उस वक्त मातम में बदल गया, जब ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत तथा दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना अमझोर थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव के समीप की है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी है और घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दर्जनों की संख्या में लोग एक ट्रैक्टर पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति लेकर सोन नदी में विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि ट्रैक्टर पर रखी मूर्ति, डीजे साउंड सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गये और मौके पर अफरातफरी मच गई। 

एक की मौत, कई की हालत नाजुक 

दरअसल इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई, जिसकी पहचान 25 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में लगभग एक दर्जन लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जाती है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य के लिए इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 

आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग

इधर हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिससे ट्रक बुरी तरह जल गया। हालांकि सूचना पर पहुंची अमझोर थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और हादसे की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस आरोपी ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM