अग्नि पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी राजू सहनी, राशन से लेकर कपड़े व बर्तन तक कराई उपलब्ध
समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहने वाले समाजसेवी राजू सहनी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर पहेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-13 का है।

समस्तीपुर/उजियारपुर : समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहने वाले समाजसेवी राजू सहनी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। आग लगने से अपना सब कुछ गंवा चुके एक गरीब परिवार की मदद के लिए उन्होंने हाथ बढ़ाया और पीड़ित परिवार को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर पहेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या-13 का है।
9 नवंबर को बिजली के शॉर्ट सर्किट से राजेन्द्र पासवान के घर में अचानक आग लग गई थी
बीते नौ नवंबर को बिजली के शॉर्ट सर्किट से राजेन्द्र पासवान के घर में अचानक आग लग गई थी। इस अगलगी की घटना में परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था, जिसके बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया था। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी राजू सहनी ने पीड़ित परिवार की सुध ली। इसी क्रम में शुक्रवार को उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवार को कई महीनों का राशन, बर्तन, कपड़े सहित अन्य जरूरी घरेलू सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके।
इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने की सराहना
इस दौरान समाजसेवी राजू सहनी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। मौके पर संगीता देवी, बिलट पासवान, सुरेन्द्र पासवान, लाल बाबू पासवान, पिंटु यादव, सीमा देवी, सियाराम राय और सुरेश सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। मुसीबत की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना ही सच्ची समाज सेवा है। समाजसेवी राजू सहनी की यह पहल मानवता और सामाजिक सहयोग की एक सराहनीय मिसाल है।
समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट













