सिंघिया में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, नव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित

समस्तीपुर सिंघिया प्रखंड के बि०डीहा पंचायत अंतर्गत सोनसा एवं परहट ग्राम में सोमवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों कलशव्रती महिलाओं ने गगैडीह नदी से विधि-विधान से जल भरकर शोभा यात्रा निकाली।

सिंघिया में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, नव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित

समस्तीपुर सिंघिया प्रखंड के बि०डीहा पंचायत अंतर्गत सोनसा एवं परहट ग्राम में सोमवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों कलशव्रती महिलाओं ने गगैडीह नदी से विधि-विधान से जल भरकर शोभा यात्रा निकाली, जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए नव दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया।

इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। ढोल-नगाड़ों एवं जय माता दी के जयकारों से गांव गूंज उठा। कलश स्थापना के साथ ही नव दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय पूजा-अर्चना एवं मेले का शुभारंभ हो गया।

मौके पर मेला अध्यक्ष मनोज कुमार पूर्व, ब्रजभूषण यादव, पंकज कुमार यादव, बैजनाथ यादव, उदय यादव, बालेश्वर पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यहां हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित

Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत

Oct 11, 2026, 4:43:00 PM
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बिहार में 7 दिवसीय 'मन जागृति' अभियान का होगा आयोजन

Oct 11, 2026, 4:41:00 PM
राघोपुर में गंगा का कहर जारी, देखते ही देखते 2 मंजिला मकान नदी में समाया, मची अफरा-तफरी

Oct 11, 2026, 4:11:00 PM
सिंघिया में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, नव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित
सिंघिया में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, नव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित
Oct 11, 2026, 3:59:00 PM
हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

Oct 11, 2026, 3:55:00 PM
'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'

Oct 11, 2026, 3:37:00 PM
अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Oct 11, 2026, 2:54:00 PM