'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'

हिंदी सिनेमा के शहंशाह यानि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा गया, लेकिन बिग बी ने कभी खुलेआम इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।

'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'

हिंदी सिनेमा के शहंशाह यानि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं।  दुनियाभर में उनके जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। अमिताभ बच्चन की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की अटकलें लगती रहीं हैं। कई दावे भी होते रहे हैं, लेकिन बिग बी ने कभी इन चर्चाओं पर रिएक्ट नहीं किया। अमिताभ बच्चन का नाम को-स्टार रेखा के साथ जुड़ते आया है। दोनों के रिश्ते के लेकर कई तरह के दावे भी होते रहे हैं। 

अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते को लेकर काफी  कुछ कहा गया, लेकिन  बिग बी ने कभी खुलेआम इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। एक इंटरव्यू में जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया-क्या उन्हें रेखा संग अपने लिंकअप से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके अफेयर्स की खबरें आए दिन छाई रहती हैं। जिस पर जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अगर कोई उनके सामने सबूत पेश करता है तो वो जरूरी सफाई देंगे। 

अमिताभ बच्चन ने लेखिका से कहा था कि लोग यूं ही बातें करते रहते हैं। अगर कोई पुख्ता सबूत के साथ उनके सामने आता है और ये साबित कर देता है कि उन्होंने किसी के साथ कुछ गलत किया है तो वो अपनी सफाई पेश करेंगे। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने इसी इंटरव्यू में रेखा संग लिव इन की अफवाहों पर भी अपना रिएक्शन दिया था। एक नामी मैगजीन में दावा किया गया कि वो सुपरस्टार अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रेखा संग अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं। जिस पर बॉलीवुड के शहंशाह का कहना था कि जब नामी मैगजीन में ऐसी बातें लिखी जातीं है तो रीडर्स के बीच भ्रम फैल जाता है। 

बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर का नाम 'जलसा' है।  बंगले में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन के साथ रहते हैं।  बिग बी को जलसा डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने गिफ्ट किया था।  रमेश सिप्पी फिल्म सत्ते पर सत्ता (1982) में अमिताभ के काम से इतना खुश हुए कि उन्हें जलसा दे दिया था। बिग बी का ये बंगला लगभग 10,125 स्क्वायर फीट के एरिया में बना हुआ है।  आज की तारीख में इसकी कीमत 200 करोड़ से ज्यादा की होगी। 

Trending News

कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बिहार में 7 दिवसीय 'मन जागृति' अभियान का होगा आयोजन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बिहार में 7 दिवसीय 'मन जागृति' अभियान का होगा आयोजन
Oct 11, 2026, 4:41:00 PM
राघोपुर में गंगा का कहर जारी, देखते ही देखते 2 मंजिला मकान नदी में समाया, मची अफरा-तफरी
राघोपुर में गंगा का कहर जारी, देखते ही देखते 2 मंजिला मकान नदी में समाया, मची अफरा-तफरी
Oct 11, 2026, 4:11:00 PM
सिंघिया में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, नव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित
सिंघिया में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, नव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित
Oct 11, 2026, 3:59:00 PM
हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम
हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम
Oct 11, 2026, 3:55:00 PM
'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'
'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'
Oct 11, 2026, 3:37:00 PM
अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Oct 11, 2026, 2:54:00 PM
राघोपुर के मां वन देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य सजावट से जगमगाया मंदिर
राघोपुर के मां वन देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य सजावट से जगमगाया मंदिर
Oct 11, 2026, 2:53:00 PM
मुख्यमंत्री ने PMRP का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने व नेहरु पथ पर 2 फुट ओवरब्रिज बनाने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने PMRP का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने व नेहरु पथ पर 2 फुट ओवरब्रिज बनाने का दिया निर्देश
Oct 11, 2026, 2:43:00 PM