हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम
बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 में हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बारपोखर गांव निवासी सुंदर लाल महतो के रूप में हुई है।

बोकारो : बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 में हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बारपोखर गांव निवासी सुंदर लाल महतो के रूप में हुई है। वह गांव-गांव घूमकर मुड़ी बेचने का काम करता था। मुड़ी बेचकर साइकिल से अपने गांव लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोग मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही आगे निर्णय लेने की बात कह रहे हैं
स्थानीय लोग मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही आगे निर्णय लेने की बात कह रहे हैं। लोगों का आरोप है कि व्यस्त चौक होने के बावजूद यहां ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था सुधारने के बजाय सिर्फ चालान काटने और जुर्माना वसूलने में लगी रहती है।
बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट













