राघोपुर में गंगा का कहर जारी, देखते ही देखते 2 मंजिला मकान नदी में समाया, मची अफरा-तफरी

भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में गंगा का भीषण कटाव जारी है। रविवार को छोटी अलालपुर में देखते ही देखते एक दो मंजिला मकान गंगा में समा गया।

राघोपुर में गंगा का कहर जारी, देखते ही देखते 2 मंजिला मकान नदी में समाया, मची अफरा-तफरी

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड की राघोपुर पंचायत में गंगा का भीषण कटाव जारी है। रविवार को छोटी अलालपुर में देखते ही देखते एक दो मंजिला मकान गंगा में समा गया। मकान के नदी में विलीन होने का वीडियो भी सामने आया है। कटाव के मुहाने पर अब भी कई अन्य मकान हैं, जिन पर खतरा मंडरा रहा है।

राघोपुर में लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों में दहशत है

आपको बता दें कि इस घटना के बाद राघोपुर में लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों को अपने घर और जमीन खोने का डर सता रहा है। स्थानीय स्तर पर करोड़ों रुपये खर्च कर कराए गए कटावरोधी कार्यों के बावजूद मकानों के गंगा में समाने से जल संसाधन विभाग की कार्ययोजना पर सवाल उठ रहे हैं।

पंचायत में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का आवास भी है

गौरतलब है कि यह क्षेत्र पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र का विधानसभा क्षेत्र है। इसी पंचायत में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का आवास भी है। इसके बावजूद कटाव से तटबंध और मकानों को बचाने की चुनौती बनी हुई है। फिलहाल, कटाव के मुहाने पर खड़े अन्य मकानों को बचाना प्रशासन और जल संसाधन विभाग के सामने बड़ी चुनौती है।

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर

Trending News

भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बिहार में 7 दिवसीय 'मन जागृति' अभियान का होगा आयोजन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बिहार में 7 दिवसीय 'मन जागृति' अभियान का होगा आयोजन
Oct 11, 2026, 4:41:00 PM
राघोपुर में गंगा का कहर जारी, देखते ही देखते 2 मंजिला मकान नदी में समाया, मची अफरा-तफरी
राघोपुर में गंगा का कहर जारी, देखते ही देखते 2 मंजिला मकान नदी में समाया, मची अफरा-तफरी
Oct 11, 2026, 4:11:00 PM
सिंघिया में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, नव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित
सिंघिया में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, नव दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित
Oct 11, 2026, 3:59:00 PM
हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम
हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम
Oct 11, 2026, 3:55:00 PM
'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'
'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'
Oct 11, 2026, 3:37:00 PM
अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Oct 11, 2026, 2:54:00 PM
राघोपुर के मां वन देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य सजावट से जगमगाया मंदिर
राघोपुर के मां वन देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य सजावट से जगमगाया मंदिर
Oct 11, 2026, 2:53:00 PM