कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बगहा से आ रही है जहां शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बिजली की करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गईं है जबकि दर्जनभर श्रद्धालु जख्मी हुए हैं।

बेतिया : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बगहा से आ रही है जहां शारदीय नवरात्र के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। बिजली की करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गईं है जबकि दर्जनभर श्रद्धालु जख्मी हुए हैं। दरअसल, नवरात्र के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा के बाद जल बोझी करने पहुंचे श्रद्धालुओं में से एक झंडा लिए श्रद्धालु अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिसके बाद करंट लगने से दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु झुलस गए हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम और ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्स्कों की टीम उनके दवा इलाज में जुटी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने इस घटना की पुष्टि की है। जबकि बगहा सदर विधायक राम सिंह ने घटना पर दुःख जताते हुए बिजली विभाग की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। क्योंकि खुशियों और आस्था के माहौल में जिस तरह मातम पसरा है उसने विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान यह हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी स्थित दोन कैनाल के पास हुआ है।
भैरोगंज के सहसराव गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर जल बोझी करने दोन नहर पहुंचे थे
जानकारी के मुताबिक, भैरोगंज के सहसराव गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर जल बोझी करने दोन नहर पहुंचे थे। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कई श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए। जबकि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बता दें कि रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत होने की पुष्टि की है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट













