राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत

राष्ट्रीय कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर के राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को जहानाबाद पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत

जहानाबाद। राष्ट्रीय कर्पूरी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश ठाकुर के राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को जहानाबाद पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। गया जाने के क्रम में जहानाबाद में रुके अखिलेश ठाकुर से समाज के लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने उनके नए राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अखिलेश ठाकुर ने कहा कि उनका समाज हमेशा सभी वर्गों के हित और सम्मान की बात करता है। समाज की पहचान भेदभाव नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और विकास की राजनीति है। उन्होंने कहा कि वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों और आदर्शों से प्रेरित हैं। कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा बिहार के हित में काम किया और समाज को जोड़ने का संदेश दिया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज और प्रदेश का विकास संभव है।

अखिलेश ठाकुर ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इससे घबराने या अपने उद्देश्य से पीछे हटने की जरूरत नहीं है। समाज के लोगों को एकजुट रहना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी को मजबूती से रख सकें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा में मिली जिम्मेदारी उनके लिए खुशी की बात है, लेकिन जहानाबाद में समाज के लोगों से मिला सम्मान और स्नेह उनके लिए विशेष मायने रखता है। वे अपनी इस खुशी को समाज के लोगों के साथ साझा करना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि संख्या कम होने से इरादे कमजोर नहीं होते। जरूरत है कि समाज के लोग आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहें और शिक्षा, विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ें। उन्होंने भिखारी ठाकुर और जननायक कर्पूरी ठाकुर का उदाहरण देते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने समाज को जोड़ने और बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया। अखिलेश ठाकुर ने अंत में समाज के लोगों से एकजुट रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बिहार में 7 दिवसीय 'मन जागृति' अभियान का होगा आयोजन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बिहार में 7 दिवसीय 'मन जागृति' अभियान का होगा आयोजन
Oct 11, 2026, 4:41:00 PM