सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग

सहरसा से बड़ी खबर है, जहां अधूरे पुल निर्माण के दौरान बने गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना डेहरार थाना क्षेत्र के नोला पंचायत के भेलाही वार्ड नंबर 8 की है।

सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग

सहरसा से बड़ी खबर है, जहां अधूरे पुल निर्माण के दौरान बने गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। घटना डेहरार थाना क्षेत्र के नोला पंचायत के भेलाही वार्ड नंबर 8 की है। मृतकों की पहचान गोविंदपुर गांव निवासी नंदन यादव की 4 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी और 7 वर्षीय पुत्री निक्की कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां स्कूल गई थीं। स्कूल से वापस लौटने के दौरान अधूरे पुल निर्माण के कारण बने गड्ढे में दोनों डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, ग्रामीणों ने पुल निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार कमलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाता और गड्ढे को सुरक्षित किया जाता, तो दोनों मासूम बच्चियों की जान बच सकती थी।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 






Trending News

INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड
INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड
Oct 24, 2026, 4:17:00 PM
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
Oct 24, 2026, 3:44:00 PM
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
Oct 24, 2026, 3:36:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
Oct 24, 2026, 3:22:00 PM
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
Oct 24, 2026, 3:07:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
Oct 24, 2026, 2:52:00 PM
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
Oct 24, 2026, 2:33:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
Oct 24, 2026, 2:00:00 PM
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM