INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। जहां पर भारतीय टीम पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।

INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड

क्राइस्टचर्च : भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई हुई है। जहां पर भारतीय टीम पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। आज यानी 24 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल क्रिकेट ग्रांउड पर दोपहर 12.30 बजे से दूसरा टी20 मैच खेला गया। भारतीय टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। भारत ने आज का मैच चार विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है।

न्यूजीलैंड की तरफ से फिलिप्स 70 तो कप्तान सैंटनर ने 4 विकेट लिए

आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड का 41 रन के स्कोर पर तीन विकेट गिर गया। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स (70 रन, 43 गेंद, चार चौके, चार छक्के) और बेवॉन जैकब्स (58 रन, 46 गेंद, पांच चौके, एक छक्के) ने शानदार पारी खेलते हुए टीम 180 के पार पहुंच गया। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह (33/2), भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नितीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किए।

उपकप्तान तिलक व ऑलराउंडर रेड्डी ने खेली मैच जिताऊ पारी

वहीं 180 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (14) और अभिषेक शर्मा (27) रन बाकर आउट हो गए। इसके बाद नमन धीर (31 रन, 17 गेंद, एक चौके, तीन छक्के), उपकप्तान तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन, 26 गेंद, छह चौके, एक छक्के) और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी (नाबाद 26 रन, 13 गेंद, एक चौके, एक छक्के) ने मोर्चा संभालते हुए टीम को 19.5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की लीड ले ली है। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने 21 रन देकर चार विकेट हासिल किए। अर्धशतकीय पारी खेलने पर उपकप्तान तिलक वर्मा को 'मैन ऑफ द' मैच मिला।


Trending News

DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM
INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड
INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड
Oct 24, 2026, 4:30:00 PM
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
Oct 24, 2026, 3:44:00 PM
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
Oct 24, 2026, 3:36:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
Oct 24, 2026, 3:22:00 PM
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
Oct 24, 2026, 3:07:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
Oct 24, 2026, 2:52:00 PM
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
Oct 24, 2026, 2:33:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM