'हम तुम्हारा बाप हैं' पत्रकार से मारपीट करने डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
सहरसा सदर अस्पताल में मिड-डे-मील की खबर कवरेज के दौरान मीडियाकर्मी से अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

सहरसा सदर अस्पताल में मिड-डे-मील की खबर कवरेज के दौरान मीडियाकर्मी से अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी, सहरसा की 15 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. एसके आजाद एवं डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है।
सदर अस्पताल, सहरसा में मिड-डे मील से बीमार हुए बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक मीडिया कर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट के मामले में बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। डॉ. एसके आजाद एवं डॉ. रोशन लाल को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार मुख्यालय बुलाया गया।घटना के बाद CCTV फुटेज मिटाने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों डॉक्टरों को सदर अस्पताल सहरसा से हटाकर मुख्यालय बुलाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के आदेश के मुताबिक, डॉ. सुशील कुमार आजाद, प्रभारी अधीक्षक एवं डॉ. रोशन लाल, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल सहरसा को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार मुख्यालय में योगदान सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मामले में घटनास्थल पर पहले से लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर मीडिया कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया था। विभाग ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर यह कदम उठाया है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 सितंबर 2026 को जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
बता दें कि सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर एसके आजाद और उनके साथ कुछ और लोगों ने एक मीडिया संस्थान के डिजिटल पत्रकार के साथ मारपीट और बदसलूकी की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया था। DM दीपेश कुमार ने उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई है। समिति तथ्यों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर रिपोर्ट देगी, जिसके बाद कार्रवाई की बाद कही गई थी। DM ने साफ कर दिया था कि जांच प्रतिवेदन सामने आने के बाद जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसी के मुताबिक नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।
खबर की मुख्य बातें:
सहरसा सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद पर बड़ी कार्रवाई
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल पर भी स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
दोनों डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय में योगदान का निर्देश
मीडिया कर्मी से अभद्र व्यवहार और मारपीट का लगाया गया था आरोप
मिड-डे मील से बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे मीडिया कर्मी
घटना के बाद CCTV फुटेज मिटाने का भी आरोप प्रतिवेदित किया गया
जिला पदाधिकारी सहरसा की रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई
जांच प्रतिवेदन के आलोक में नियुक्ति प्राधिकार ने लिया फैसला
दोनों डॉक्टरों को सदर अस्पताल सहरसा से हटाकर मुख्यालय बुलाया गया










