प्रशांत किशोर की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी

जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत की खुशी में सोमवार को सहरसा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

प्रशांत किशोर की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी

जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा सीट से जीत की खुशी में सोमवार को सहरसा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के थाना चौक पर सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर खुशी का इज़हार किया। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और प्रशांत किशोर के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। 

जश्न में शामिल कार्यकर्ता प्रहलाद कुमार ने कहा कि यह सिर्फ एक उम्मीदवार की जीत नहीं, बल्कि गरीब, वंचित और आम लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने अपने मत के जरिए यह संदेश दिया है कि बिहार अब बदलाव चाहता है और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में राज्य में नई राजनीति की शुरुआत होगी। वहीं, पार्टी कार्यकर्ता लुकमान अली ने कहा कि नामांकन के दिन से ही कार्यकर्ताओं और जनता को जीत का पूरा भरोसा था। 

उन्होंने दावा किया कि यह जीत बिहार के हजारों छात्रों, महिलाओं, युवाओं और बेहतर व्यवस्था की उम्मीद रखने वाले लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और बदलाव के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आने वाले दिनों में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
Aug 03, 2026, 8:15:00 PM
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
Aug 03, 2026, 8:08:00 PM
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
Aug 03, 2026, 8:03:00 PM
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
Aug 03, 2026, 7:55:00 PM
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
Aug 03, 2026, 7:47:00 PM
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026, 7:40:00 PM
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
Aug 03, 2026, 7:32:00 PM
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Aug 03, 2026, 7:21:00 PM
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय  के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
Aug 03, 2026, 7:18:00 PM
प्रशांत किशोर की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
प्रशांत किशोर की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी
Aug 03, 2026, 7:09:00 PM