बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि तथा फसल कटाई के बाद होने वाली क्षति को न्यूनतम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा सोलर क्रॉप ड्रायर योजना प्रारंभ की गई है।

बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि तथा फसल कटाई के बाद होने वाली क्षति को न्यूनतम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा सोलर क्रॉप ड्रायर योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत किसानों को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल एवं ऊर्जा-कुशल तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी उपज की गुणवत्ता सुरक्षित रहेगी तथा बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत 100 किलोग्राम क्षमता वाले सोलर क्रॉप ड्रायर की स्थापना पर अधिकतम 1.40 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस उपकरण की अनुमानित लागत 3.50 लाख रुपये है। सौर ऊर्जा आधारित होने के कारण इसके संचालन में किसानों को बिजली अथवा ईंधन पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक रूप से खुले में फसल सुखाने की तुलना में सोलर क्रॉप ड्रायर अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी है। इसमें फसल धूल, नमी तथा कीटों से सुरक्षित रहती है, जिससे उसका प्राकृतिक रंग, स्वाद एवं सुगंध बरकरार रहता है। इसके माध्यम से किसान अपनी उपज को सुखाकर अथवा प्रसंस्कृत कर अधिक समय तक सुरक्षित रख सकते हैं तथा बाजार में अनुकूल मूल्य मिलने पर बिक्री कर बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।

सिन्हा ने किसानों से इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि इच्छुक किसान उद्यान निदेशालय के आधिकारिक पोर्टल horticulture.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा डीबीटी किसान पंजीकरण संख्या अनिवार्य होगी। कृषि मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सोलर क्रॉप ड्रायर योजना राज्य में फसल कटाई उपरांत होने वाली क्षति को कम करने, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Trending News

डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Aug 03, 2026, 8:35:00 PM
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 8:29:00 PM
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
Aug 03, 2026, 8:15:00 PM
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
Aug 03, 2026, 8:08:00 PM
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
Aug 03, 2026, 8:03:00 PM
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
Aug 03, 2026, 7:55:00 PM
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
Aug 03, 2026, 7:47:00 PM
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026, 7:40:00 PM
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
Aug 03, 2026, 7:32:00 PM
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Aug 03, 2026, 7:21:00 PM