डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।

डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सड़क, आवास, अतिक्रमण, पुलिस, आपूर्ति सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

जनता दरबार के दौरान कई मामलों में संबंधित पदाधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, जबकि शेष मामलों को नियमानुसार शीघ्र निष्पादित करने हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की कार्रवाई प्रारंभ की गई।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 8:29:00 PM
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
Aug 03, 2026, 8:15:00 PM
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
Aug 03, 2026, 8:08:00 PM
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
Aug 03, 2026, 8:03:00 PM
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
Aug 03, 2026, 7:55:00 PM
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
Aug 03, 2026, 7:47:00 PM
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026, 7:40:00 PM
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
Aug 03, 2026, 7:32:00 PM
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Aug 03, 2026, 7:21:00 PM
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय  के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
Aug 03, 2026, 7:18:00 PM