अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की पहल पर समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय  के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की पहल पर समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस निर्णय को क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विद्यालय की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मौलाना उमर नूरानी के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण दल में समस्तीपुर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार, बिहार मदरसा बोर्ड के सदस्य मौलाना इज़हार, अता उर रहमान, अनस रिजवान तथा दानिश इकबाल भी शामिल रहे। अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने स्थल का जायजा लेकर विद्यालय निर्माण से संबंधित आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का विस्तार होगा।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को अल्पसंख्यक समुदाय के विकास एवं कल्याण के प्रति संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले भी उनके प्रयासों से क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, बीआरसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, जलमीनार तथा सामुदायिक भवन जैसी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का निर्माण कराया जा चुका है। अब अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्वीकृति को भी क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 8:29:00 PM
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
Aug 03, 2026, 8:15:00 PM
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
Aug 03, 2026, 8:08:00 PM
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
Aug 03, 2026, 8:03:00 PM
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
Aug 03, 2026, 7:55:00 PM
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
Aug 03, 2026, 7:47:00 PM
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026, 7:40:00 PM
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
Aug 03, 2026, 7:32:00 PM
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Aug 03, 2026, 7:21:00 PM
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय  के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिये भूमि स्वीकृत, प्रस्तावित भूमि का हुआ निरीक्षण
Aug 03, 2026, 7:18:00 PM