रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किशोरी से रेप मामले अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बात से नाराज लोगों ने सोमवार को अपना विरोध जबरदस्त तरीके से जताया।

रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किशोरी से रेप मामले अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बात से नाराज लोगों ने सोमवार को अपना विरोध जबरदस्त तरीके से जताया। लोगों ने इस दौरान पुलिस पर भी आरोप लगाये।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ रेप की घटना सामने आयी थी। इस मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बात पर आक्रोशित लोगों ने सोमवार को अपनी नाराजगी जतायी। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 को जाम कर आगजनी की। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सडक जाम होने से दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है और मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रही है।

वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी की गिरफ्तार की मांग कर रहे प्रदर्शन कर रहे लोगों में अधिकतर भीम आर्मी के कार्यकर्ता थे। जो झंडा बैनर के साथ आरोपी की गिरफ्तारी और उसे फांसी देने की मांग कर रहे थे। हालांकि इस दौरान मौसम भी खराब हो गया और बारिश होने लगी बावजूद आक्रोशित लोग सड़क पर डटे रहे। बीच सडक पर आगजनी कर जमकर नारेबाजी की। 

बता दें की पिछले सप्ताह एक लड़की शौच करने के लिए मक्के की खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के लोग कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया। फिर रेप की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
डीसी ने की नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Aug 03, 2026, 8:35:00 PM
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी
Aug 03, 2026, 8:29:00 PM
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत संचालित विद्यालय व केन्द्रीयकृत रसोईघर की होगी जांच: शिक्षा विभाग
Aug 03, 2026, 8:15:00 PM
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
आगामी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा पर दिया गया जोर
Aug 03, 2026, 8:08:00 PM
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
बिहार सरकार की अनूठी पहल : सोलर क्रॉप ड्रायर पर मिलेगा 1.40 लाख रुपये तक का अनुदान
Aug 03, 2026, 8:03:00 PM
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
एसआईआर कार्य: बैठक के दौरान बीएलओ बेहोश, कर्मियों ने लगाया मानसिक दबाव, कार्यभार का आरोप
Aug 03, 2026, 7:55:00 PM
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, आक्रोशित लोगों ने NH-28 पर लगाया जाम, पुलिस पर लगाये आरोप
Aug 03, 2026, 7:47:00 PM
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
बांकीपुर में जीत, समस्तीपुर में जश्न, जनसुराज कार्यकर्ताओं ने खेला गुलाल, बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026, 7:40:00 PM
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
कोर्ट में खुली हथकड़ी और उड़नछू हो गया कैदी, पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार
Aug 03, 2026, 7:32:00 PM
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
डीएम का जनता दरबार, सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
Aug 03, 2026, 7:21:00 PM