विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

सहरसा नगर निगम सहरसा के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

सहरसा नगर निगम सहरसा के सफाईकर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस संबंध में सफाईकर्मियों के संगठन द्वारा नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर हड़ताल की सूचना दी गई। पत्र में कहा गया है कि नगर निगम में कार्यरत सफाईकर्मी एवं चालकों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। 

संगठन का आरोप है कि लगभग 100 सफाईकर्मियों को चिन्हित कर कार्य से हटाया गया है। इसके अलावा वर्ष 2018 से 2023 तक के वेतन अंतर (एरियर) का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। प्रत्येक वार्ड में कम से कम दो अतिरिक्त सफाईकर्मियों की नियुक्ति, एसीपी/एमएसीपी का लाभ, सातवां वेतनमान लागू करने तथा एनजीओ के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मियों के ईपीएफ का भुगतान करने की भी मांग की गई है। 

संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या-40 के वार्ड पार्षद मुकेश यादव द्वारा सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की गई है। सफाईकर्मियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो 8 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM