बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत

धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर छाताबाद इलाके में अचानक जमीन धंसने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत

धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र में एक बार फिर भू-धंसान की बड़ी घटना सामने आई है। शुक्रवार दोपहर छाताबाद इलाके में अचानक जमीन धंसने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोग दहशत में हैं।

धनबाद जिले के बाघमारा के छाताबाद में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद अचानक जोरदार भू-धंसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जमीन इस तरह कांपी कि लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया हो। देखते ही देखते कई मकान भरभराकर ढहने लगे। धंसान की चपेट में दो मंजिला और तीन मंजिला मकान भी आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन घर भू-धंसान से प्रभावित हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक क्षति का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि बाघमारा क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाएं नई नहीं हैं। हर साल बरसात के मौसम में कोयलांचल के कई इलाकों में जमीन धंसने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे लोगों की जान-माल पर खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग लंबे समय से स्थायी समाधान और सुरक्षित पुनर्वास की मांग करते आ रहे हैं। फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM