भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा

भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर इकाई की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई।

भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा

भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर इकाई की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने की।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसमें नगर में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी नगर में और मजबूत होगी। वहीं भाजपा नेता संतन मिश्रा ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में हाल ही में संपन्न एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की गई। 5 अगस्त को जारी मतदाता सूची में छूट गए पात्र मतदाताओं के नाम पुनः सूची में जुड़वाने की प्रक्रिया के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया गया। 

उन्होंने कहा कि इस काम को बूथ स्तर तक ले जाकर हर पात्र व्यक्ति का नाम जुड़वाना हमारी प्राथमिकता है।संतन मिश्रा ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा जो कार्यक्रम दिए जाएंगे उन पर भी चर्चा हुई। मुझे पूरा विश्वास है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से जामताड़ा नगर में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा।बैठक में संगठनात्मक विषयों के अलावा जनता की समस्याओं और सदस्यता अभियान को तेज करने पर भी विचार किया गया।  

इस अवसर पर बैठक में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह, किसान नेता अंजनी तिवारी, नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, विनोद चौबे, सुप्रकाश चौधरी, सपन महतो और मिथुन गुप्ता सहित नगर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का संकल्प लिया।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

 गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
गांव में छाया था अंधेरा, अब जली रोशनी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की पहल पर मिली राहत
Oct 16, 2026, 10:18:00 AM
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
नेमरा पहुंचे संवेदक, सीएम से जताया शोक, अपनी समस्या से भी कराया अवगत
Oct 16, 2026, 9:39:00 AM
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त
Oct 16, 2026, 8:16:00 AM
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM