पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं

राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को पतरघट प्रखंड के कहरा गांव पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उनका पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं

राज्य के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को पतरघट प्रखंड के कहरा गांव पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में उनका पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री पस्तपार जनार्दन मार्केट स्थित शांति कार्तिक ग्लोबल स्कूल पहुंचे, जहां स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपांशु सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मंटू यादव, समाजसेवी दीपक सिंह, चंदन सिंह, गौरव मेहता सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने धबौली पश्चिमी पंचायत से कहरा गांव को अलग कर नई पंचायत बनाने की मांग मंत्री के समक्ष रखी। साथ ही नल-जल योजना के तहत निर्मित जलमीनार से अब तक घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं होने की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने योजना को चालू कराने तथा पंचायत में खराब पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की भी मांग की। मंत्री के आगमन पर स्वच्छता कर्मियों ने भी उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने समेत अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जा सके। कहरा को अलग पंचायत बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी होने के बाद आवेदन मिलने पर इस दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगामी पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और सरकार इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है।

कहरा गांव में आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रदेश सचिव रौशन पाठक ने की, जबकि संचालन प्रखंड अध्यक्ष शैलेश झा ने किया। इस अवसर पर प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, शिवेंद्र कुमार जिसू, विराट कुशवाहा, रौशन राजा, धबौली पश्चिमी के मुखिया अजय झा, पैक्स अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, जदयू नेता इंद्र कुमार झा, शिक्षाविद प्रभात मिश्र, सुभाष मिश्र, तरुण झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
खाद्य सुरक्षा मानकों की बड़ी अनदेखी, टोमैटो व चिली सॉस फैक्ट्री सील
Sep 22, 2026, 6:17:00 PM
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM