दोस्त ही निकला हत्यारा, गोली मारकर कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड नंबर 11 की बताई जा रही है।

वहीं सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जांच में जुट गई।मृतक युवक की पहचान अभिजीत सिंह राजपूत के रूप में हुई है।

घटना को लेकर मृतक के मित्र  आशीष कुमार सिंह ने बताया की आर्यन नामक युवक ने मृतक के छोटे भाई को और हमको फोन कर सूचना दिया। जब मृतक के घर पर पहुंचा तो मैन गेट खुला हुआ था और बरामदा का गेट में  ताला लगा हुआ था। खिड़की से जब झांकर देखा तब पता चला उनकी हत्या कर दी गई है। हत्या दो दिन पूर्व ही कर दिया था। उसके बाद वह पुलिस को सूचना दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचा तब गेट का ताला तोड़ा और पुलिस जब अंदर गई तब पता चला उनकी गोली मारकर हत्या कर तकिया से ढंक दिया और पिछले दरवाजे से हत्यारा फरार हो गया

मृतक के मित्र ने बताया कि पैसे के  लेन देन को लेकर आर्यन नामक युवक ने उसकी हत्या दी। वहीं घटना स्थल पर मौजूद एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये हत्या ही है। युवक का शव उनके घर के अंदर से बरामद किया गया है और गोली मारकर ही हत्या की गई है। परसों रात ये युवक किसी पार्टी में गया था। पार्टी से आने के बाद ही उक्त युवक को तकरीबन 2 बजे रात में हत्या कर दी गई है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM