नगर क्षेत्र के 29 मिनी वाटर प्लांट नगर प्रशासन को हस्तांतरित, रखरखाव ठप होने से बढ़ी लिकेज की समस्या

नगर क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा संचालित 29 मिनी वाटर प्लांटों का हस्तांतरण नगर प्रशासन को कर दिया गया है।

नगर क्षेत्र के 29 मिनी वाटर प्लांट नगर प्रशासन को हस्तांतरित, रखरखाव ठप होने से बढ़ी लिकेज की समस्या

सहरसा : नगर क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा संचालित 29 मिनी वाटर प्लांटों का हस्तांतरण नगर प्रशासन को कर दिया गया है। हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद मिनी वाटर प्लांटों के रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य सुचारु रूप से शुरू नहीं होने से कई जगह पाइप लिकेज की समस्या गंभीर होती जा रही है। पाइप लिकेज के कारण बिना बारिश के ही कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

नगर क्षेत्र के कॉलेज गेट के समीप सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर स्टेट हाईवे पर 2 स्थानों पर पाइप लिकेज के कारण लगातार जलजमाव बना हुआ है

वहीं नगर क्षेत्र के कॉलेज गेट के समीप सोनवर्षाराज-बैजनाथपुर स्टेट हाईवे पर दो स्थानों पर पाइप लिकेज के कारण लगातार जलजमाव बना हुआ है। लंबे समय से सड़क पर पानी जमा रहने के कारण वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जलजमाव के कारण सड़क की मरम्मत का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इससे वाहन चालकों एवं राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह सोहा वार्ड संख्या एक में बेचन सिंह के घर के समीप, सोनवर्षाराज खादी भंडार के सामने समेत दर्जनों अन्य स्थानों पर पाइप लिकेज के कारण जलजमाव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लिकेज की मरम्मत नहीं कराई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

प्लांटों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर आने वाले एक-दो महीनों में कई प्लांटों से जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका है

जबकि मिनी वाटर प्लांट के कुछ ऑपरेटरों के अनुसार, प्लांटों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर आने वाले एक-दो महीनों में कई प्लांटों से जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। प्लांटों में लगे स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराने, ऑपरेटरों को मानदेय देने तथा अन्य मरम्मत कार्यों की जिम्मेदारी अब पीएचईडी के संवेदक की जगह नगर प्रशासन को निभानी है। इस संबंध में नगर प्रशासन के ईओ नवीन कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र में पाइप लिकेज की सभी समस्याओं को चिह्नित कर यथाशीघ्र मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज कार्यक्रम' का किया शुभारंभ
Sep 19, 2026, 4:32:00 PM
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक सौंपा
Sep 19, 2026, 4:16:00 PM
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जेएमएम का हल्ला-बोल, नाला प्रखंड में जोरदार प्रदर्शन
Sep 19, 2026, 4:14:00 PM
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM