मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागतवाली परियोजनाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोकसेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत राज्य में 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागतवाली परियोजनाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके तहत आज उच्च शिक्षा एवं कृषि विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने व निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम, राष्ट्रीय उच्च पथ से सम्पर्कता पथ सहित अन्य निर्माण कार्यों, पूर्णिया विश्वविद्यालय व पटना विश्वविद्यालय के भवन के निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं पटना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण करें। पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए हितधारकों से संवाद कर मास्टर प्लान तैयार करने व छात्रावासों में केवल विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। 

मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता पर जोर दिया

उन्होंने बीएड कॉलेजों में डिग्री कॉलेज जल्द शुरू करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं निर्धारित करने तथा किसानों के विकास के लिए नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बाजार उपलब्धता पर जोर दिया। 

मुख्यमंत्री ने कहा- उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण और कृषि क्षेत्र का विकास राज्य की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं

उन्होंने वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि राज्य के कृषि उत्पाद राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण और कृषि क्षेत्र का विकास राज्य की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारें, ताकि विद्यार्थियों और किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरिवंद कुमार चौधरी, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह व उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Trending News

1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव
1.72 करोड़ में हुआ 64 महायोगिनी मेले का डाक, 4 धाम यात्रा का मिलेगा अनुभव
Nov 24, 2026, 2:23:00 PM
मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता व वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का दिया निर्देश
Nov 24, 2026, 2:06:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 10 घायल
गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं का ऑटो खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 10 घायल
Nov 24, 2026, 1:59:00 PM
घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी
घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, सांसद अजय मंडल की कार को जहाज पर चढ़ाने से रोका, FIR और धरना की धमकी
Nov 24, 2026, 1:42:00 PM
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
SAD और BJP के बीच हुआ गठबंधन, सुखबीर बादल की मौजूदगी में शाह ने किया ऐलान
Nov 24, 2026, 1:28:00 PM
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित, न्याय की लगाई गुहार
Nov 24, 2026, 1:17:00 PM
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
HC ने कहा- किसी स्कूल का प्रिंसिपल होने मात्र से उसे आपराधिक मामले में नहीं ठहराया जा सकता जिम्मेदार
Nov 24, 2026, 1:16:00 PM
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
टेक इंडस्ट्री ने की बजट 2027-28 में AI ट्रांसफॉर्मेशन फंड और कर सुधारों की मांग
Nov 24, 2026, 1:01:00 PM
19 छक्के से प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ी पारी, बने भारत के पहले बल्लेबाज
19 छक्के से प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, टी20 में सबसे बड़ी पारी, बने भारत के पहले बल्लेबाज
Nov 24, 2026, 12:59:00 PM
 पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे'
Nov 24, 2026, 12:33:00 PM