राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद

राजधानी में पुलिस ने अजीबोगरीब वाहन चोर को पकडा है। इनमें एक चोर ने ट्रैक्टर और ट्रॉली की ही चोरी कर ली थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति चोरी की हुई बाइक पर तीन माह से घूम रहा था।

राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद

राजधानी में पुलिस ने अजीबोगरीब वाहन चोर को पकडा है। इनमें एक चोर ने ट्रैक्टर और ट्रॉली की ही चोरी कर ली थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति चोरी की हुई बाइक पर तीन माह से घूम रहा था। अब पुलिस इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है साथ ही चोर  के निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है और इसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

प्राप्त खबर के अनुसार बीते 16 अगस्त की रात्रि में सिगोरी थानाक्षेत्र पसौरा गांव से एक ट्रैक्टर और ट्रॉली की चोरी हुई थी। जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई। जिसके बाद अंतर जिला चोर गिरोह का पता चला। पता चलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते रात्रि एक चोर विपिन को गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर चोरी के ट्रैक्टर ट्रेलर को जहानाबाद जिले से बरामद किया गया है।

वही दूसरा मामला बुधवार का है, जहां सिगोरी थाने की पुलिस द्वारा बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक को रोक उसकी तलाशी लेनी शुरू की। लेकिन बाइक सवार युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं था। जांच में यह सामने आया कि बाइक चोरी का है और बाइक सवार इस बाइक को खरीदकर पिछले तीन महीने से चोरी छिपे चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और बाइक सवार युवक से पूछताछ कर रही है।

इधर पूरे मामले पर थाना प्रभारी तनेस पायल ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के पसौड़ा गांव से एक ट्रैक्टर और ट्राली की चोरी हुई थी। जिसमें ट्रैक्टर मालिक के द्वारा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी का ट्रैक्टर और ट्रॉली को जहानाबाद से बरामद कर लिया है। जबकि एक चोरी के बाइक के साथ खरीदार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों मामले में पुलिस पूरे गिरोह का पता लग रही है।

बिहटा से मयंक की रिपोर्ट

Trending News

वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच का भी आदेश
वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच का भी आदेश
Aug 19, 2026, 8:28:00 PM
झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव: गवर्निंग काउंसिल की दौड़ में अमित कुमार ठाकुर भी शामिल
झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव: गवर्निंग काउंसिल की दौड़ में अमित कुमार ठाकुर भी शामिल
Aug 19, 2026, 8:22:00 PM
झारखंड: JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द, SIT जांच और CID अनुसंधान के बाद सरकार का फैसला
झारखंड: JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द, SIT जांच और CID अनुसंधान के बाद सरकार का फैसला
Aug 19, 2026, 7:45:00 PM
नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई
नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई
Aug 19, 2026, 7:41:00 PM
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री
Aug 19, 2026, 7:32:00 PM
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद
Aug 19, 2026, 7:22:00 PM
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
Aug 19, 2026, 7:00:00 PM
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
Aug 19, 2026, 6:55:00 PM
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
Aug 19, 2026, 6:45:00 PM
 चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
Aug 19, 2026, 6:36:00 PM