चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग

सहरसा। जिले के एकमात्र बंद पड़े आरएमएम विधि महाविद्यालय को दोबारा चालू कराने सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात की।

नई दिल्ली स्थित पंचशील भवन में हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने सहरसा जिले की प्रमुख समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बंद पड़े आरएमएम विधि महाविद्यालय को जल्द चालू कराने की मांग प्रमुखता से रखी। 

साथ ही जिले में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योग स्थापित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। महेंद्र कुमार शर्मा ने सहरसा से रोजगार के अभाव में हो रहे पलायन की समस्या को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जिले में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होने से युवाओं को दूसरे प्रदेशों में पलायन करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उचित पहल करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के सकारात्मक आश्वासन से सहरसा के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जिले के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास जारी रहेगा तथा ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम किया जाएगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई

Aug 19, 2026, 7:41:00 PM
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री

Aug 19, 2026, 7:32:00 PM
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद

Aug 19, 2026, 7:22:00 PM
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे

Aug 19, 2026, 7:00:00 PM
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार

Aug 19, 2026, 6:55:00 PM
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान

Aug 19, 2026, 6:45:00 PM
 चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
Aug 19, 2026, 6:36:00 PM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सुनिश्चित की जाए पारदर्शिता :  उच्च शिक्षा मंत्री

Aug 19, 2026, 6:34:00 PM
संजू देवी हत्याकांड: कोर्ट ने पति, जेठ और गोतनी को सुनाई उम्रकैद की सजा

Aug 19, 2026, 6:26:00 PM
CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न

Aug 19, 2026, 6:24:00 PM