CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न

चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पटना में अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड क्रेडिट अधिकारियों के लिए आयोजित 15-दिवसीय BFSI सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का 18 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न

चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पटना में अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड क्रेडिट अधिकारियों के लिए आयोजित 15-दिवसीय BFSI सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का 18 अगस्त 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में कुल 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों को संस्थान के निदेशक प्रो. राणा सिंह द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों के बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं, माइक्रोफाइनेंस, NBFC-MFI, वित्तीय समावेशन, क्रेडिट मूल्यांकन, ऋण प्रदान करने की 7-C पद्धति, घरेलू नकदी प्रवाह विश्लेषण, जिम्मेदार ऋण वितरण, ग्राहक संरक्षण, ऋण वसूली प्रबंधन, नैतिकता तथा आचार संहिता से संबंधित ज्ञान और व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम में अंतर-व्यक्तिगत कौशल, संघर्ष प्रबंधन, हितधारक संबंध, समय प्रबंधन, निर्णय लेने की क्षमता, तनाव प्रबंधन तथा प्रभावी संचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी शामिल किया गया। प्रशिक्षण की शिक्षण-पद्धति को व्यावहारिक एवं सहभागी बनाया गया। इसमें कक्षा व्याख्यान, केस स्टडी, रोल-प्ले, समूह एवं व्यक्तिगत प्रस्तुतियां, व्यावहारिक अभ्यास तथा बैंकिंग और बीमा क्षेत्र के अनुभवी पेशेवरों के साथ अनुभव-साझा सत्र शामिल थे। इससे प्रतिभागियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्य से जुड़ी व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला।

सीआइएमपी के निदेशक प्रो. राणा सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पेशेवर रूप से सक्षम और जिम्मेदार माइक्रोफाइनेंस अधिकारियों को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समावेशी और सतत वित्तीय सेवाओं के विस्तार में प्रभावी योगदान दे सकेंगे। वहीं सीआइएमपी BIIF के सीइओ कुमोद कुमार ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम फील्ड अधिकारियों की क्रेडिट मूल्यांकन क्षमता, ग्राहकों के साथ संवाद एवं संबंध प्रबंधन तथा जिम्मेदार ऋण वसूली से जुड़ी दक्षताओं को और मजबूत करेगा। जबकि

सीआइएमपी के एसोसिएट डीन (अकादमिक्स) डॉ सुनील कुमार का कहना था कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कक्षा में प्राप्त ज्ञान और फील्ड की वास्तविक परिस्थितियों के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया गया है, ताकि फील्ड क्रेडिट अधिकारी बेहतर ऋण संबंधी निर्णय ले सकें और ग्राहकों के साथ अधिक मजबूत एवं विश्वसनीय संबंध स्थापित कर सकें।

Trending News

नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई
नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई
Aug 19, 2026, 7:41:00 PM
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री
Aug 19, 2026, 7:32:00 PM
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद
Aug 19, 2026, 7:22:00 PM
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
Aug 19, 2026, 7:00:00 PM
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
Aug 19, 2026, 6:55:00 PM
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
Aug 19, 2026, 6:45:00 PM
 चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
Aug 19, 2026, 6:36:00 PM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सुनिश्चित की जाए पारदर्शिता :  उच्च शिक्षा मंत्री
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सुनिश्चित की जाए पारदर्शिता : उच्च शिक्षा मंत्री
Aug 19, 2026, 6:34:00 PM
संजू देवी हत्याकांड: कोर्ट ने पति, जेठ और गोतनी को सुनाई उम्रकैद की सजा
संजू देवी हत्याकांड: कोर्ट ने पति, जेठ और गोतनी को सुनाई उम्रकैद की सजा
Aug 19, 2026, 6:26:00 PM
CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न
CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न
Aug 19, 2026, 6:24:00 PM