3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार

मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा तक 4 लेन हाईवे बनेगा। करीब 3,591 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार

मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा तक 4 लेन हाईवे बनेगा। करीब 3,591 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण होगा। केंद्र सरकार ने ₹3590.73 करोड़ की लागत से 82.578 किमी लंबा फोरलेन बनाने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा बिहार में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड के फोर लेन की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3,590.73 करोड़ रूपये की लागत से 82.578 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का फोर लेन उन्नयन उत्तर बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगा। हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) के तहत बनने वाली इस परियोजना से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सोनबरसा क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में कृषि उत्पादों के परिवहन, व्यापार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार एवं आर्थिक अवसरों का विस्तार होगा। बेहतर सड़क संपर्क से उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के आधारभूत संरचना विकास को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोर लेन उन्नयन बिहार के विकास की गति को तेज करने और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। बिहार के विकास के प्रति केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग हमारे समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूती प्रदान कर रहा है।

मुख्य बातें:

मुजफ्फरपुर से सीतामढ़ी होते हुए सोनबरसा तक बनेगा 4 लेन हाईवे

करीब 3,591 करोड़ रुपये की लागत से होगा सड़क निर्माण

82.578 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट पर कुल ₹3590.73 करोड़ की लागत 

सड़क पर गाड़ियों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा

फोरलेन बनने से उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी होगी और बेहतर

मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सोनबरसा के बीच आवागमन होगा आसान

मौजूदा सड़कों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद

सामान की आवाजाही तेज होने से कारोबार को भी मिलेगा फायदा

परिवहन समय और लागत में कमी आने की जताई गई उम्मीद

परियोजना से उत्तर बिहार के सड़क नेटवर्क को मिलेगी बड़ी मजबूती

Trending News

नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई
नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई
Aug 19, 2026, 7:41:00 PM
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री
Aug 19, 2026, 7:32:00 PM
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद
Aug 19, 2026, 7:22:00 PM
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
Aug 19, 2026, 7:00:00 PM
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
Aug 19, 2026, 6:55:00 PM
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
Aug 19, 2026, 6:45:00 PM
 चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
Aug 19, 2026, 6:36:00 PM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सुनिश्चित की जाए पारदर्शिता :  उच्च शिक्षा मंत्री
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में सुनिश्चित की जाए पारदर्शिता : उच्च शिक्षा मंत्री
Aug 19, 2026, 6:34:00 PM
संजू देवी हत्याकांड: कोर्ट ने पति, जेठ और गोतनी को सुनाई उम्रकैद की सजा
संजू देवी हत्याकांड: कोर्ट ने पति, जेठ और गोतनी को सुनाई उम्रकैद की सजा
Aug 19, 2026, 6:26:00 PM
CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न
CIMP में अन्नपूर्णा फाइनेंस के 44 फील्ड क्रेडिट अधिकारियों का सर्टिफिकेशन प्रोग्राम संपन्न
Aug 19, 2026, 6:24:00 PM