नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई

नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 34 बच्चों के बीमार होने की घटना को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गंभीरता से लिया है।

नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई

नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 34 बच्चों के बीमार होने की घटना को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

तिवारी के सख्त निर्देश के बाद डीईओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिड डे मील के डीपीओ पर आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है। लापरवाही के आरोप में विद्यालय की तीन रसोइयों मंटू देवी, शारदा देवी और निपु देवी को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा योजना के अनुश्रवण की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रखंड साधनसेवी महेश प्रसाद से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

वहीं, विद्यालय में मिड डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था एकता शक्ति फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। असंतोषजनक पाए जाने पर संस्था का निबंधन रद्द किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि मिड डे मील में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुश्रवण में शिथिलता या घटना की सूचना छिपाने की कोशिश को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय के बच्चों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Trending News

वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच का भी आदेश
वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच का भी आदेश
Aug 19, 2026, 8:28:00 PM
झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव: गवर्निंग काउंसिल की दौड़ में अमित कुमार ठाकुर भी शामिल
झारखंड हाईकोर्ट बार चुनाव: गवर्निंग काउंसिल की दौड़ में अमित कुमार ठाकुर भी शामिल
Aug 19, 2026, 8:22:00 PM
झारखंड: JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द, SIT जांच और CID अनुसंधान के बाद सरकार का फैसला
झारखंड: JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द, SIT जांच और CID अनुसंधान के बाद सरकार का फैसला
Aug 19, 2026, 7:45:00 PM
नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई
नालंदा के विद्यालय में मध्याह्न भोजन से बच्चों के बीमार होने का मामला, हुई सख्त कार्रवाई
Aug 19, 2026, 7:41:00 PM
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए कृषि ऋण पर अतिरिक्त 1% ब्याज अनुदान: कृषि मंत्री
Aug 19, 2026, 7:32:00 PM
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद
राजधानी में अजीबोगरीब चोर, ट्रैक्टर ट्रॉली को चुराया, जहानाबाद से बरामद
Aug 19, 2026, 7:22:00 PM
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं, लगते रहे जयकारे
Aug 19, 2026, 7:00:00 PM
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
3,590 करोड़ से मुजफ्फरपुर से सोनबरसा तक बनेगा 4-लेन कॉरिडोर, CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार
Aug 19, 2026, 6:55:00 PM
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
किसानों को सिंचाई के लिए बिहार सरकार की तरफ से मिलेगा डीजल अनुदान
Aug 19, 2026, 6:45:00 PM
 चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
चिराग पासवान से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, उद्योग, कॉलेज और रोजगार की मांग
Aug 19, 2026, 6:36:00 PM