रौशन आनंद अभी जेल में ही रहेंगे, जमानत याचिका पर सुनवाई टली, ये रही बड़ी वजह, खान सर कोचिंग विवाद में कोर्ट में क्या हुआ?

खान सर कोचिंग विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है।

रौशन आनंद अभी जेल में ही रहेंगे, जमानत याचिका पर सुनवाई टली, ये रही बड़ी वजह, खान सर कोचिंग विवाद में कोर्ट में क्या हुआ?

खान सर कोचिंग विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। बुधवार को पटना जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। गुरुवार को सुनवाई होनी थी लेकिन जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है। जिला जज के पास विचाराधीन इस जमानत याचिका पर अब कल सुनवाई की जाएगी। 

दरअसल कोचिंग विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को फिलहाल अदालत से राहत मिलती नहीं दिख रही है। रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका पर गुरुवार को पटना की एडीजे-33 अदालत में सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन आवश्यक दस्तावेज समय पर न्यायालय में प्रस्तुत नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। खान सर की कोचिंग पर हुए हमले और विवाद के बाद पुलिस ने रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार मामले से संबंधित जरूरी बेल दस्तावेज और रिकॉर्ड समय पर अदालत तक नहीं पहुंच सके, जिसके कारण जमानत याचिका पर बहस शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई को अगली तिथि के लिए स्थगित कर दिया। बताया जा रहा है कि  जिला जज के पास विचाराधीन इस जमानत याचिका पर अब कल सुनवाई की जाएगी। 

यह पूरा विवाद बीती 2 जून को ‘खान सर’ की कोचिंग पर हुए हमले को लेकर है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 जून को रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  रौशन आनंद की गिरफ्तारी के विरोध में और उनकी तत्काल रिहाई की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। 

बुधवार को खान सर के दोनों गार्ड्स की जमानत याचिका पर कोर्ट में बहस हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत के समक्ष अपडेटेड केस डायरी और आरोपियों की क्रिमिनल हिस्ट्री सबमिट की।  इस पर आज (गुरुवार) अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में अंतिम बहस की जाएगी, क्योंकि कल दोनों गार्ड्स को बेल नहीं मिल सकी थी। 

वहीं मंगलवार को जिला जज ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी थी। कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है, जिसका मतलब है कि पुलिस फिलहाल उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती। जबकि फायरिंग केस में कोचिंग टीचर फैजल खान उर्फ खान सर को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। खान सर के विरुद्ध दायर एफआईआर  को रद्द करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM