रौशन सर लेने जा रहे बड़ा फैसला, पुलिस को 12 बजे तक का अल्‍टीमेटम, खान सर पर FIR नहीं हुआ तो...

रौशन आनंद ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

रौशन सर लेने जा रहे बड़ा फैसला, पुलिस को 12 बजे तक का अल्‍टीमेटम, खान सर पर FIR नहीं हुआ तो...

ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद बुधवार की शाम पटना के कदमकुआं पुलिस थाने पहुंचे थे। खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक खान सर के खिलाफ FIR नहीं लिखा है। पटना पुल‍िस ने काफी देर तक रोशन आनंद को समझाया, इसके बाद वे शांत हुए। उन्होंने आज 12 बजे तक पुल‍िस को अल्‍टीमेटम द‍िया है।

रौशन आनंद ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आज 12 बजे तक पुल‍िस को अल्‍टीमेटम द‍िया।  रोशन सर ने कहा क‍ि फैजल खान (खान सर) पर एफआईआर नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे। रोशन आनंद भाई प्रिंस की मौत का ज‍िम्‍मेदार खान सर को बता रहे हैं। 

बुधवार (17 जून, 2026) की शाम रौशन आनंद अपने वकील के साथ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कदमकुआं थाना पहुंचे थे।  रौशन आनंद ने मीडिया से कहा कि अगर आज एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो हम यहीं बैठेंगे। करीब 5 घंटे से कदमकुआं थाने पर रौशन आनंद ने डेरा डाल रखा था। रौशन आनंद के साथ उनके समर्थक भी कदमकुआं थाने पर जमा थे। बाद में पटना पुल‍िस ने काफी देर तक रोशन आनंद को समझाया, इसके बाद वे शांत हुए।

रोशन आनंद ने पुल‍िस को दी शिकायत में बताया क‍ि दावा नहीं, पूरा विश्वास है कि फैजल खान उर्फ खान, डॉ. रामाशंकर प्रसाद और कन्हैया कुमार सिंह और अन्य लोगों ने गहरी साजिश रचकर मेरे भाई प्रिंस की हत्या कर दी। शिकायत में रोशन आनंद ने कहा कि इन अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए।जिससे हमारे परिवार की न्याय में निष्ठा बनी रही।

रौशन आनंद ने यह भी आरोप लगाया कि पटना पुलिस खान सर के खिलाफ कार्रवाई करने से डर रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। साथ ही जदयू नेता संजय झा से भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की है। बता दें कि 14 जून को रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जेल से बाहर आने के बाद रोशन आनंद ने खान सर को मौत का जिम्मेदार बताया है। 

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM