रौशन सर के भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग बंद, छात्रों और स्टाफ में गुस्सा, CM सम्राट से जांच की मांग

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान में क्लासें बंद कर दी गई हैं। घटना के बाद कोचिंग परिसर में गम और शोक का माहौल है। छात्रों और स्टाफ में भी भारी दुख और तनाव देखा जा रहा है।

रौशन सर के भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग बंद, छात्रों और स्टाफ में गुस्सा, CM सम्राट से जांच की मांग

पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान में क्लासें बंद कर दी गई हैं। घटना के बाद कोचिंग परिसर में गम और शोक का माहौल है। छात्रों और स्टाफ में भी भारी दुख और तनाव देखा जा रहा है। 

प्रिंस यादव की मौत नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक घर भेजने की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच नेपाल पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक के दोस्तों ने पुलिस को घटना से जुड़ी जानकारी दी है। परिवार और करीबियों में शोक की लहर है। मृतक के दोस्त और रिश्ते में मामा लगने वाले व्यक्ति ने सीएम से जांच की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है।

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नेपाल पुलिस के मुताबिक प्रिंस एपिलेप्सी की दवा का सेवन करता था। नेपाल पुलिस ने प्रिंस के कमरे से एपिलेप्सी की दवा बरामद की है।पुलिस ने प्रिंस के साथ मौजूद दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर उनका बयान भी लिया है। प्रिंस के दोस्त अंकित कुमार और रौशन कुमार दोनों दोस्त ने अपने बयान में कहा कि प्रिंस को पहले से बीमारी थी और वह मानसिक बीमारी की दवा खाता था। इधर प्रिंस के परिजन उसे किसी भी तरह की बीमारी होने से इनकार कर रहे हैं। प्रिंस के परिजनों का कहना है कि उसकी मौत किसी बीमारी से नहीं हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव कुछ अन्य युवकों के साथ होटल में ठहरे हुए थे, जो भारत-नेपाल सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर है। नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में देर रात उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े विवाद के बाद दर्ज FIR में प्रिंस यादव का नाम भी शामिल है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार बताए जा रहे थे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। वे अपने साथियों के साथ नेपाल चले गए थे। इसी बीच नेपाल में उनके होने और फिर अचानक मौत की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

बता दें कि खान सर कोचिंग विवाद मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। पटना पुलिस ने खान सर के तीन स्टाफ सदस्यों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इन तीनों को थाने बुलाया गया है। पटना के खान ग्लोबल इंस्टिट्यूट पर नोटिस चिपकाए जाने के बाद जांच तेज हो गई है। पटना पुलिस ने तीन स्टाफ सदस्यों को पूछताछ के लिए तलब किया है। कन्हैया सिंह, मस्जिद और अंकित पांडे को शाम 4 बजे तक थाने बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सहयोग नहीं करने के आरोप सामने आए हैं। कन्हैया सिंह ने पहले थाने में आवेदन देकर रोशन आनंद और प्रिंसिपल को नामजद किया था। इसी मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM