प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अगले एक साल में देंगे दस हजार युवाओं को जॉब

बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद जन सुराज के सूत्रधार और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को जाना व अपनी बातें भी रखी।

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अगले एक साल में देंगे दस हजार युवाओं को जॉब

राजधानी के बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद जन सुराज के सूत्रधार और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को जाना व अपनी बातें भी रखी। इस दौरान युवाओं को रोजगार देने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया। आभार सभा में पीके ने कहा कि बहुत लोगों को लग रहा था कि जीत कर ये 4-5 दिनों से कहां घूम रहे थे? मैं उन्हीं का काम कर रहा था। आपका बच्चा पढ़ा है, तो उसका बायोडाटा मेरे ऑफिस में दीजिए कम से कम 10 हजार बच्चों को यहां से नौकरी लगाने की व्यवस्था तुरंत करेंगे। बिहार के किसी विधानसभा क्षेत्र से अगर सबसे ज्यादा किसी को नौकरी मिलेगी, तो बांकीपुर के लोगों को ही मिलेगी। ये आप लिखकर रखिए। देशभर में जितना भी हमारा संबंध है, उन सबसे मैंने कहा है कि बिहार के लोगों को नौकरी दीजिए। वहीं, जब जन सुराज की व्यवस्था बिहार में बनेगी तो यकीन मानिए आपके बच्चों को बाहर भी कमाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार लोगों की ऐसी आशा है कि प्रशांत किशोर जीतकर आए हैं, तो हमारा जीवन बदलेगा। लोगों का जीवन तभी बदलेगा तब पढ़ाई-रोजगार होगा। आप तीन महीने का समय दीजिए यहां राशन कार्ड बनाने के लिए कोई 1 रुपए घूस नहीं ले सकता है। जिसका भी राशन कार्ड है उसे 5 किलो अनाज मिलेगा, 4 किलो नहीं मिलेगा। 60 वर्ष से अधिक जिनका उम्र है जिन्हें 1100 रुपए पेंशन नहीं मिल रहा, वे मेरे कार्यालय में आवेदन दें, हमारी जिम्मेदारी है कि उन्हें निश्चित तौर पर पैसे मिले। 5 किलो अनाज व 1100 रुपए पेंशन के लिए चिंता की जरूरत नहीं है, 3 महीने में इसे सुधार कर दिखाएंगे।

पीके ने कहा कि हमने आपसे इस बात पर भी वोट मांगा था, यदि आप हमें वोट देंगे, तो यहां सम्राट चौधरी का नेतृत्व बदल जाएगा, सम्राट चौधरी जब बदलेंगे, तब बदलेंगे लेकिन उनके कामकाज का तरीका बदल गया है। जबसे बांकीपुर का रिजल्ट आया है बिहार में एनकाउंटर की बात नहीं हो रही, रोज पढ़ाई-रोजगार की बात हो रही है। ये आपके वोट की ताकत है। भरत तिवारी के नाम पर इतनी राजनीति हुई, खबर आई है कि जिन्होंने गोली चलाई उनमें 11 लोगों पर एफआईआर हो गया। ये आपके वोट ने किया। जनता जग गई तो वो भी पढ़ाई-रोजगार की बात कर रहे हैं। कर पाएं या नहीं ये अलग बात है। हमने कहा था अगर आप भाजपा को हराइएगा तो बिहार का मुख्यमंत्री पढ़ाई-रोजगार की बात करेंगे, वहीं उनका हटना तो तय है, आज हटें या 6 महीने के बाद हटे।

साल भर के अंदर या तो सरकारी विद्यालय बहुत अच्छा हो जाएगा या यदि अच्छा नहीं हुआ तो सालभर के बाद आपका बच्चा प्राइवेट विद्यालय में पढ़ेगा, उसकी फीस का जिम्मा प्रशांत किशोर के जिम्मे रहेगा, उसकी खर्च का चिंता आपको नहीं करना है। इसमें साल भर का समय लगेगा। नौकरी, पढ़ाई, 1100 रुपए पेंशन व अनाज ये 4 चीज निश्चित तौर पर हो जाएगा। बाकि समस्याओं के लिए मुझे समय दीजिए ताकि मैं सरकार के साथ मिलकर काम कर सकूं।

प्रशांत किशोर ने सबसे पहले दशरथा के शहीद राम गोविंद सिंह बालिका उच्च विद्यालय में स्मरण व श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने यारपुर राजपूताना गोपाल शरण सिंह पथ में आभार सभा में हिस्सा लिया। फिर वे जक्कनपुर के हनुमान पथ व वार्ड 40 में लंगरटोली चौक के पास ग्रैंड पैलेस हॉल में आयोजित आभार सभा में शिरकत किए।

Trending News

किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
Oct 25, 2026, 2:50:00 PM
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
Oct 25, 2026, 2:39:00 PM
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का  शिलान्यास
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास
Oct 25, 2026, 2:27:00 PM
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
Oct 25, 2026, 2:12:00 PM
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM