PMCH में पत्रकारों की पिटाई पर भड़के निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री ने साफ-साफ कह दिया...

बिहार की राजधानी पटना के PMCH में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा बयान सामने आया है।

PMCH में पत्रकारों की पिटाई पर भड़के निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री  ने साफ-साफ कह दिया...

बिहार की राजधानी पटना के PMCH में पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पत्रकार बिना किसी भय के अस्पतालों में जाकर रिपोर्टिंग कर सकते हैं। निशांत ने कहा कि संविधान ने मीडिया को जिम्मेदारी निभाने का अधिकार दिया है। 

 स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पत्रकारों की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की अहम भूमिका है और किसी भी सरकारी अस्पताल में पत्रकारों को तथ्य जुटाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने से रोका नहीं जा सकता। साथ ही ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री  ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ मारपीट की कहीं कोई शिकायत सामने आती है तो उसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।

वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आम मरीजों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए पटना न आना पड़े। सरकार इस कोशिश में लगी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-गॉल ब्लैडर, अपेंडिक्स समेत सामान्य ऑपरेशन और इलाज की सुविधाएं जिला अस्पतालों में ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों और जूनियर डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। उनका मानना है कि प्रशिक्षण से वे आधुनिक चिकित्सा पद्धति के अनुरूप बेहतर इलाज उपलब्ध करा सकें। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण कर मरीजों को उनके जिले में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM