जंगलराज, गुंडाराज वाले लोगों से बिहार के लोग सावधान और सतर्क रहें: नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल 1990-2005 को बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उस 15 वर्ष के बिहार की दुर्दशा के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार है।

Nityanand ray

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज पटना में पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए  राष्ट्रीय जनता दल और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की हकीकत को बिहार के लोगों के सामने एक बार फिर से रखने का काम किया.. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल 1990-2005 को बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उस 15 वर्ष के बिहार की दुर्दशा के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वह राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का मतलब अपराध, नरसंहार, अपहरण, गुंडाराज, जंगलराज है। पूरा बिहार जानता है कि किस तरह से 1990 से 2005 के शासनकाल में राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार को लूट, अपहरण, हत्या ,बलात्कार का केंद्र बना दिया.. रात तो रात दिन में भी लोगों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था .. राज्य में हालात इतने खराब थे कि स्कूली बच्चों तक का अपहरण कर लिया जाता था.. सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1990 से 2005 के बीच में 32000 से ज्यादा अपहरण की घटनाएं बिहार में सामने आई.. बिहार में अपहरण एक उद्योग बन चुका था और उस उद्योग के संचालक और संरक्षक कोई और नहीं लालू परिवार और राष्ट्रीय जनता दल था। क्या तेजस्वी यादव इस बात से इनकार कर सकते हैं कि रजत के 15 साल के शासनकाल में 32000 से ज्यादा अपहरण नहीं हुए? क्या तेजस्वी यादव इस बात से इंकार कर सकते हैं कि अपहरण की सारी डील मुख्यमंत्री आवास से नहीं होता था? क्या तेजस्वी यादव इस बात से इनकार कर सकते हैं कि अपहरणकर्ताओं को संरक्षण लालू परिवार का हासिल नहीं था? क्या इस बात से भी तेजस्वी यादव इनकार कर सकते हैं की अपहरण के पैसे सीधे मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंचते थे? जवाब दीजिए बिहार की जनता को  तेजस्वी यादव जी...

बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने बिहार के लोगों को सावधान करते हुए याद दिलाया कि किस तरह 1990 से 2005 के बीच लालू-राबड़ी के 15 वर्षों के शासनकाल में 18,136 हत्याओं को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया.. 15 साल में जिन-जिन अपराधियों ने हत्या को अंजाम दिया उन सभी को तेजस्वी यादव जानते भी हैं पहचानते भी हैं और उनमें से बहुत लोग राजद के विधायक हैं, जिला अध्यक्ष हैं और उनके पार्टी के मजबूत स्तंभ है..

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पत्रकार वार्ता में खुलासा किया कि  बिहार में नरसंहार राज के प्रणेता दरअसल लालू यादव और राजद है। 1990-2005 के 15 साल में 59 बड़े जातीय नरसंहार हुए जिसमें 600 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई लेकिन एक बार भी लालू यादव के द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तो दूर, घटना को लेकर संवेदनशीलता दिखाने से भी परहेज रहा। मैं तेजस्वी यादव को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो आप स्वीकार कीजिए कि आपके सरकार के संरक्षण में बिहार में नरसंहार होते रहे और तात्कालिक सरकार हाथ पर हाथ धड़े बैठे रहे। नरसंहार में आपकी सरकार ने क्या कार्रवाई किया इसका जवाब बिहार के जनता को दीजिए? बिहार में जातीय नरसंहार क्यों हुए? इसके लिए कौन जिम्मेदार था? किसने नरसंहार करने वालों को संरक्षण दिया? इन सारे सवालों पर आज तक लालू परिवार ने जवाब क्यों नहीं दिया?  बिहार की जनता जानना चाहती है..

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राजद की शासन व्यवस्था का मतलब ही जंगलराज होता है .. आज भी पटना के कारोबारी, दुकानदार उस काले दिन को नहीं भूले हैं जब लालू यादव की बेटी के शादी से पहले और शादी के दिन, शादी के नाम पर दिनदहाड़े दुकानों को लूट लिया गया राजद के संरक्षित गुंडो द्वारा.. 

क्यों पटना के कारोबारियो को शादी से ठीक पहले लूट लिया गया? लुटे हुए सामान किसके घर पहुंच गए? तेजस्वी यादव जी बिहार के लोग आपसे इसका जवाब चाह रहे हैं.. पटना के कारोबारी आज भी मांग कर रहे हैं कि जिन दुकानों को लूटा गया था राजत गुंडो के द्वारा, क्या उसकी कीमत उन्हे तीन दशक के बाद भी वापस की जाएगी या नहीं? यह हालात सिर्फ पटना के नहीं थे बल्कि पूरे बिहार में दुकानों को, मकानो को, जमीनों को लूटने का काम राष्ट्रीय जनता दल के गुंडो द्वारा किया गया.. तेजस्वी यादव जी क्या यह हकीकत नहीं है? जवाब दीजिए खामोशी से बात नहीं बनेगा..

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद शासन काल को भ्रष्टाचार का गंगोत्री बताते हुए कहा  कि राष्ट्रीय जनता दल के शासन काल में भ्रष्टाचार की गंगोत्री लालू -राबड़ी के घर से निकलता था.. चारा घोटाला, दूध घोटाला ,सरकारी नौकरी के बदले जमीन घोटाला, अलकतरा घोटाला,आईआरसीटीसी होटल घोटाला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 'पटना  के चिड़ियाघर में मिट्टी घोटाला' यही राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव का वास्तविक हकीकत है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के लोगों को याद दिलाया कि किस तरह 1990 से 2004 के बीच जितने भी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव हुए उसमें 700 से ज्यादा लोगों की चुनावी हिंसा में हत्या कर दी गई जिसमें 50 से ज्यादा पुलिस वाले भी शामिल है.. लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र में तब्दील करने का काम राजद ने किया यह पूरा बिहार जानता है और लोकतंत्र की रक्षा करने और संविधान बचाने की कीमत बिहार के लोगों ने आपनी जान देकर चुकाया.. क्या तेजस्वी यादव उन 700 से ज्यादा पीड़ित परिवारों से मिलकर अपने पार्टी के अपराधियों के द्वारा किए गए कुकृय के लिए दुख जताएंगे? पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा का ऐलान करेंगे?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव से सवाल करते हुए कहा कि 1990-2005 के राजद शासनकाल में बिहार के महिलाओं की क्या दुर्दशा थी यह पूरा देश जानता है जिसे आमतौर पर 'जंगलराज' कहा जाता है...महिलाओं के लिए अत्यंत भयावह और असुरक्षित था। इस अवधि में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में न केवल वृद्धि हुई, बल्कि सत्ता के संरक्षण में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे की आम महिलाओं के साथ  साथ  आईएएस अधिकारी की पत्नी तक के साथ रेप की घटनाएं हुई.. लेकिन कार्रवाई के नाम पर सत्ता से संरक्षण मिला और अपराधी और बेखौफ हो गए..

नित्यानंद राय ने राजद नेतृत्व से सवाल करते हुए कहा कि

  क्या यह स्वीकार करेंगे की 1990 से 2005 के बीच बिहार में जितनी भी लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार, नरसंहार हुए उसके लिए हमारी पार्टी और हमारी सरकार जिम्मेदार है? क्या तेजस्वी यादव उन परिवार के लोगों से मिलकर दुख जताएंगे जिन्होंने राजद के कुशासन की वजह से अपनों को खो दिया?

नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो वह बिहार के लोगो से कहे कि हां, हमारी राष्ट्रीय जनता दल की सरकार ने आपके दुकान को लूटवाने का काम किया? हां, हमारी राजद की सरकार ने लोगों के मकान और जमीन पर अवैध कब्जा किया? और हां, हमारी सरकार की वजह से बिहार के लाखों परिवार को तरह-तरह के संकटों का सामना करना पड़ा..

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को याद दिलाते हुए कहा कि आज चुनाव की वजह से बिहार के लोगों से आप बड़े-बड़े वादे करते दिख रहे हैं लेकिन तब कहां थे जब बिहार के लोगों को लूटा जा रहा था... जमीन, मकान ,दुकान पर अवैध कब्जे हो रहे थे..

 मां ,बहन, बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था..

गुंडाराज, जंगलराज और नरसंहार राज स्थापित था.. इसकी सच्चाई बिहार के लोग आज भी जानना चाहते हैं.. तेजस्वी यादव जी आप मेहरबानी करके बिहार के लोगों को बताइए कि आपकी सरकार ने बिहार के साथ ऐसा क्यों किया..

आज के प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी एवं विधानपार्षद संजय मयुख,प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु ,प्रवक्ता सच्चिदानंद  पीयूस उपस्थित रहे

Trending News

किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
किशोरी अपहरण मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
Oct 25, 2026, 4:05:00 PM
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
अनंत सिंह के निष्कासन के बाद CM सम्राट और नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, सियासी हलचल तेज
Oct 25, 2026, 3:42:00 PM
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
ज्वेलरी शॉप की दीवार काटकर 20 लाख के आभूषण व नकदी चोरी
Oct 25, 2026, 3:11:00 PM
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
बिजली तार चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 25 से अधिक सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा!
Oct 25, 2026, 3:03:00 PM
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
'मन की बात' सुनने के बाद BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिलाओं से किया संवाद, बूथ अध्यक्ष बुलाकर कहा-आप हमारे मालिक
Oct 25, 2026, 2:50:00 PM
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
साइकिल यात्रा-एक विचार, बालाडीह ग्राम पहुंचकर 564वीं यात्रा पूरी
Oct 25, 2026, 2:39:00 PM
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का  शिलान्यास
सुआ कौड़िया गोदाम चौक पर महाराजा मेदिनीराय की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास
Oct 25, 2026, 2:27:00 PM
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
विजयीपुर में 7 मवेशियों से भरी पिकअप जब्त, तस्कर फरार
Oct 25, 2026, 2:12:00 PM
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Oct 25, 2026, 1:28:00 PM
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Oct 25, 2026, 1:17:00 PM