विजयादशमी पर तेजस्वी ने मां से मांगी परिवर्तन की दुआ, गांधी जयंती पर कहा- ब्रिटिश हुकूमत के पांव उखाड़े गए थे

नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन, उन्होंने मां दुर्गा से परिवर्तन की गुहार लगाई है तो गांधी जयंती पर संदेश में ब्रिटिश हुकुमत के पांव उखाड़ देने का जिक्र कर चुनावी

तेजस्वी यादव

आज विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। संयोग से आज ही महात्मा गांधी की जयंती भी है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है तो शुभकामनाओं और श्रद्धांजलि की होड़ लगी है। कोई नेता पीछे नहीं रहना चाहता। नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन, उन्होंने मां दुर्गा से परिवर्तन की गुहार लगाई है तो गांधी जयंती पर संदेश में ब्रिटिश हुकुमत के पांव उखाड़ देने का जिक्र कर चुनावी दांव भी खेल दिया है।

विजया दशमी पर जनता के नाम संदेश में तेजस्वी यादव ने कहा है- अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व समाज में फैली नकारात्मक प्रवृत्तियों का अंत कर सकारात्मक परिवर्तन लाए तथा हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे। प्रभु श्रीराम की कृपा और आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आये

गांधी जयंती के संदेश में तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा है- सत्य और अहिंसा के सबसे बड़े उपासक, स्वतंत्रता संग्राम को जन आंदोलन का स्वरूप देकर सत्याग्रह के रास्ते ब्रिटिश साम्राज्य के भारत से पाँव उखाड़, अपने जीवन से संयम, सादगी और आत्मनियंत्रण का समस्त मानव जाति को संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन

तेजस्वी यादव दावा करते हैं कि 2025 के चुनाव में बिहार में परिवर्तन होगा। वे 20 साल पुरानी नीतीश सरकार को वे उखाड़ देंगे। राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी और वे सीएम बनेंगे। विधि व्यवस्था, अपराध, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे डबल इंजन सरकार की आलोचना करते रहते हैं। पिछले दिनों वोटर अधिकार यात्रा के बाद तेजस्वी यादव खुद बिहार अधिकार यात्रा पर निकले और राज्य में वर्तमान सरकार को बदलने की जनता से अपील की।

Trending News

त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM