नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ी घोषणा की है। गंगा नदी पर बन रहे महत्वाकांक्षी कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा जाएगा।

नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ी घोषणा की है। गंगा नदी पर बन रहे महत्वाकांक्षी कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखा जाएगा। सीएम सम्राट ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस परियोजना के पहले चरण (पटना के कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक) का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 जून 2025 को किया गया था। 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 नवंबर को बिहार आगमन हो रहा है

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 नवंबर को बिहार आगमन हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, जिसका नामकरण राज्य सरकार द्वारा ‘नीतीश सेतु’ किया गया है, राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

इस परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 जून 2025 को किया गया था

बता दें कि इस परियोजना के पहले चरण (पटना के कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा तक) का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 जून 2025 को किया गया था। इस पुल के बनने से पटना से राघोपुर और वैशाली का सफर बेहद आसान हो जाएगा और साथ ही महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। यह कुल लगभग 19.76 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जिसमें लगभग 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य केबल-स्टे ब्रिज (Cable-stayed bridge) और करीब 10 किलोमीटर का एप्रोच रोड शामिल है। इसके निर्माण में लगभग पांच हजार करोड़ की लागत आई है। यह पुल पटना और उत्तर बिहार को जोड़ेगा। 

कच्ची दरगाह-बिदुपुर महासेतु गंगा नदी पर बन रहा छह लेन का पुल है

बतातें चलें कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर महासेतु गंगा नदी पर बन रहा छह लेन का पुल है। यह पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ेगा। इसकी मुख्य पुल संरचना की लंबाई 9.76 किलोमीटर है, जबकि एप्रोच रोड समेत पूरी परियोजना करीब 19.76 किलोमीटर लंबी है। यह पुल पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के सबलपुर इलाके से शुरू होकर वैशाली में चक सिकंदर और गाजीपुर चौक के बीच एनएच-103 से जुड़ेगा। इसके जरिए एनएच-30 और एनएच-103 के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। करीब 9.76 किलोमीटर लंबा यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क को नई रफ्तार देगा। इसके चालू होने से पटना से वैशाली पहुंचने में महज 20 से 25 मिनट लगेंगे। अभी इस रूट पर महात्मा गांधी सेतु और दूसरे रास्तों के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम और लंबी दूरी की परेशानी झेलनी पड़ती है।


Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM