नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

बिहटा : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं और पर्व को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। नहाय-खाय के दिन व्रती अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी सहित सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इसी के साथ छठ व्रत का विधिवत शुभारंभ होता है।

महापर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है 

महापर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल, सब्जियां, सूप, दउरा, बांस के सामान और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घरों की साफ-सफाई से लेकर घाटों की व्यवस्था तक, हर जगह तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना होगा। इसके बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। लोक आस्था, पवित्रता, त्याग और सामाजिक एकता का प्रतीक छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है।

बिहटा प्रखंड के विष्णुपुरा गांव में भी छठ पूजा की रौनक देखने को मिल रही है

इसी कड़ी में बिहटा प्रखंड के विष्णुपुरा गांव में भी छठ पूजा की रौनक देखने को मिल रही है। गांव की छठ व्रती पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना में जुट गई हैं। नहाय-खाय के अवसर पर व्रतियों ने स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण किया और छठ व्रत का विधिवत शुभारंभ किया।

छठ महापर्व करना उनके लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात है - छठ व्रती शिम्पी और रेणु

वहीं, विष्णुपुरा निवासी छठ व्रती शिम्पी देवी और रेणु देवी ने बताया कि छठ महापर्व करना उनके लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि छठ का व्रत करना हर किसी के लिए आस्था और विश्वास से जुड़ा एक विशेष अनुभव है। यह व्रत बहुत ही भाग्यशाली लोगों को करने का अवसर मिलता है। हमलोग प्रत्येक वर्ष पूरी श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ छठ महापर्व मनाते हैं।

बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM