MLC चुनाव : मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, हिरासत में कुछ लोग

मोकामा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्नातक चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को दो पक्षों के बीच अचानक झड़प हो गई। मतदान शुरू होने से ठीक पहले हुए इस हंगामे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

MLC चुनाव : मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, हिरासत में कुछ लोग

मोकामा : मोकामा प्रखंड कार्यालय परिसर में स्नातक चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को दो पक्षों के बीच अचानक झड़प हो गई। मतदान शुरू होने से ठीक पहले हुए इस हंगामे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

मतदान केंद्र के आसपास समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मतदान केंद्र के आसपास समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मामूली झड़प में तब्दील हो गई। हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और उपद्रव की आशंका को टाल दिया। हिरासत में लिए गए चारों व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रशासन की मुस्तैदी, शांतिपूर्ण जारी है मतदान

घटना के तुरंत बाद पूरे मतदान केंद्र और आसपास के रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरीय अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं और मतदाताओं को निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मतदान में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर टिकी हैं निगाहें

मोकामा में स्नातक चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प और प्रतिष्ठा की लड़ाई बना हुआ है। इस चुनाव में जदयू नेता व एमएलसी नीरज कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मोकामा के विधायक अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज के समर्थन में सक्रिय हैं। दोनों ही धड़ों के वर्चस्व के चलते इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है।

Trending News

मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय करने की मांग, बेटियों की सुरक्षा-पढ़ाई को लेकर चिंता
मध्य विद्यालय को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय करने की मांग, बेटियों की सुरक्षा-पढ़ाई को लेकर चिंता
Oct 23, 2026, 11:40:00 AM
नो एंट्री में पिकअप वाहनों से अवैध वसूली करते दो गृहरक्षक कैमरे में कैद, वीडियो वायरल के बाद मचा हड़कंप
नो एंट्री में पिकअप वाहनों से अवैध वसूली करते दो गृहरक्षक कैमरे में कैद, वीडियो वायरल के बाद मचा हड़कंप
Oct 23, 2026, 11:24:00 AM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक का वोटिंग फीसद जानें...
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक का वोटिंग फीसद जानें...
Oct 23, 2026, 11:11:00 AM
MLC चुनाव : मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, हिरासत में कुछ लोग
MLC चुनाव : मोकामा में अनुज सिंह और नीरज कुमार के समर्थकों के बीच झड़प, हिरासत में कुछ लोग
Oct 23, 2026, 10:32:00 AM
Asian Para Games-2026 : नवीन ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की सेंचुरी
Asian Para Games-2026 : नवीन ने जीता गोल्ड, भारत के पदकों की सेंचुरी
Oct 23, 2026, 10:01:00 AM
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 10,748 मतदाताओं के हाथ
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शुरू, 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 10,748 मतदाताओं के हाथ
Oct 23, 2026, 9:53:00 AM
नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नालंदा में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन चुनाव : मतदान शुरू, 34,608 मतदाता करेंगे वोट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Oct 23, 2026, 9:33:00 AM
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
कतरास में मेला का माहौल बिगाड़ने वाले 16 हुड़दंगी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
Oct 23, 2026, 9:25:00 AM
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
SSLNT अस्पताल में बनेगा मैटरनल एंड चाइल्ड केयर सेंटर
Oct 23, 2026, 9:21:00 AM
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
SIR को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समय सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश
Oct 23, 2026, 9:09:00 AM