खान सर होंगे गिरफ्तार? FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही रेड

पटना में कोचिंग विवाद में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। फैसल खान उर्फ खान सर के नाम पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खान सर होंगे गिरफ्तार?  FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही रेड

पटना में कोचिंग विवाद में चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। फैसल खान उर्फ खान सर के नाम पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

खान सर के बॉडीगार्ड द्वारा गोली चलाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में खान सर पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। खान सर के खिलाफ कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने उनके खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गोली चलाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

कहा जा रहा है कि पुलिस टीम खान सर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों की ओर से भी इस संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियां घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, वीडियो क्लिप और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। खान सर की ओर से आत्मरक्षा में गोली चलाए जाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। मामले को लेकर राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चा तेज है। 

इससे पहले खान सर के दोनों बॉडीगार्ड ने पुलिस पूछताछ में फायरिंग करने की बात कबूल की है। दोनों ने कहा कि मंगलवार रात को कोचिंग सेंटर पर हुए पथराव के बाद बचाव में उन्होंने गोली चलाई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गार्ड्स के हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं और उनके लाइसेंस का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। इस मामले में खान सर से भी पुलिस ने पूछताछ की है। अब सवाल उठ रहा है कि इस मामले में क्या खान सर भी गिरफ्तार होंगे ?


Trending News

 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
Sep 05, 2026, 3:30:00 PM
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Sep 05, 2026, 3:04:00 PM