खान सर-रौशन सर विवाद में फिजिक्सवाला के अलख पांडे की एंट्री, बयान पर बवाल, प्रिंस यादव की मौत...

फैजल खान उर्फ खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) और रौशन आनंद के ज्ञान बिंदु कोचिंग का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद पर देश के मशहूर एडटेक प्लेटफॉर्म 'फिजिक्स वाला' के निदेशक अलख पांडेय का भी बयान सामने आया है।

खान सर-रौशन सर विवाद में फिजिक्सवाला के अलख पांडे की एंट्री, बयान पर बवाल, प्रिंस यादव की मौत...

पटना के दो सबसे बड़े कोचिंग संस्थान फैजल खान उर्फ खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) और रौशन आनंद के ज्ञान बिंदु कोचिंग का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद की आग में अब देश के अलग-अलग बड़े कोचिंग संचालक भी कूद पड़े हैं। इधर रौशन सर के भाई के मौत के बाद खान सर पर गंभीर आरोप लग रहा है। वहीं अब इस हाई-प्रोफाइल विवाद पर देश के मशहूर एडटेक प्लेटफॉर्म 'फिजिक्स वाला' के निदेशक अलख पांडेय का भी बयान सामने आया है।

सोशल मीडिया पर लगातार मिल रहे कमेंट्स और उठते सवालों के बीच देश के सबसे बड़े ऑनलाइन गुरु यानि 'फिजिक्स वाला' के अलख पांडेय ने खान सर का बचाव किया है। उन्होंने खान सर का समर्थन करते हुए कहा कि जो इंसान देश के बच्चों के लिए इतना कुछ कर रहा है, जिसने शिक्षा को बिल्कुल सस्ता और सुलभ बना दिया, आज उसे ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

अलख पांडेय खान सर के पक्ष में ढाल बनकर खड़े हो गए और कहा कि पिछले 5 साल से खान सर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बेहद सस्ती शिक्षा दे रहे हैं। उनका कोई निजी कर्तव्य नहीं था कि वह बिहार में आकर गरीबों के लिए सस्ते अस्पताल खोलें और सस्ता इलाज करवाएं। लेकिन उन्होंने यह सब समाज के लिए किया और आज उसका परिणाम यह मिल रहा है कि हर कोई उन पर उंगली उठा रहा है।

फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडेय ने खान सर का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की भी गलती सामने आती है तो कानून के अनुसार उसे सजा मिलनी चाहिए। अलख पांडेय ने यह भी कहा कि उन्हें खान सर पर पूरा भरोसा है और वह शुरुआत से अंत तक उनके साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने रौशन आनंद के भाई की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है।

बता दें कि 14 जून को रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जेल से बाहर आने के बाद रोशन आनंद ने खान सर को मौत का जिम्मेदार बताया है। रौशन आनंद ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आज 12 बजे तक पुल‍िस को अल्‍टीमेटम द‍िया।  रोशन सर ने कहा क‍ि फैजल खान (खान सर) पर एफआईआर नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे। रोशन आनंद भाई प्रिंस की मौत का ज‍िम्‍मेदार खान सर को बता रहे हैं। 

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM