'खान सर ने ही कराई हत्या' रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर तेजस्वी-तेजप्रताप ने खोला मोर्चा, बोले-पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक हो

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव एक साथ आए और कहा कि प्रिंस यादव की मौत कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे साजिश है।

'खान सर ने ही कराई हत्या' रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर तेजस्वी-तेजप्रताप ने खोला मोर्चा, बोले-पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक हो

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में रविवार को संदिग्ध मौत हो गई। उनके साथियों का कहना है कि दवाई का ज्यादा डोज लेने की वजह से मौत हुई। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। तेज प्रताप यादव ने इस मामले में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि प्रिंस यादव की मौत कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे साजिश है। वहीं रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर तेजस्वी यादव ने उच्चस्तरीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने बिहार सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि प्रसिद्ध ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की 'मौत या हत्या' की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

तेजस्वी यादव ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जल्द सार्वजनिक करने की भी मांग की, ताकि मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकें। अपने पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा कि कोचिंग जगत में जिस तरह का विवाद सामने आया है, वह कतई उचित नहीं है। उन्होंने पूरे मामले में बिहार सरकार और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि घटनाक्रम में प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद प्रतीत होती है।

वहीं तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रिंस यादव की मौत का जिम्मेदार फैजल खान उर्फ खान सर को बता दिया है। तेज प्रताप ने कहा कि हम तो यह कहेंगे कि यह बहुत दुखद घटना है। इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी। अगर इसमें किसी पर इल्जाम लगाएंगे तो हम खान सर पर लगाएंगे, क्योंकि इन्होंने ही हत्या कराने का काम किया है।

खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि जो आदमी अपने ही आदमी को बोलकर खुद पर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता है? हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है और उन्हें जेल जाना चाहिए। तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनशक्ति जनता दल सरकार और प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

बता दें कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत हो गई। प्रिंस यादव की आंख और गर्दन पर जब से चोट वाले निशान की तस्वीर सामने आई है तब से उनके परिजन इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।  बीते दिनों खान सर के कोचिंग पर हुए हमले में प्रिंस यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह नेपाल चला गया था। प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में अपने 6-7 साथियों के साथ ठहरे हुए थे। देर रात उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वहीं उनके साथियों का कहना है कि दवाई का ज्यादा डोज लेने की वजह से मौत हुई। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। 

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM