खान सर नहीं जाएंगे जेल? कोर्ट ने फैजल खान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, इस दिन अगली सुनवाई

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में दायर उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर पटना सिविल कोर्ट ने फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

खान सर नहीं जाएंगे जेल? कोर्ट ने फैजल खान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, इस दिन अगली सुनवाई

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में दायर उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर पटना सिविल कोर्ट ने फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पटना सिविल कोर्ट के जिला जज ने फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।  कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं कर सकती।   

फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने बताया कि अदालत ने केस डायरी तलब की है और अगली सुनवाई की तारीख बाद में तय होगी। पिछले कई दिनों से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।   ऐसे में खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 

सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को अदालत ने अपना आदेश सुनाते हुए खान सर को अंतरिम राहत दी और पुलिस को उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया। मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह अगली सुनवाई से पहले खान सर का आपराधिक इतिहास और केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करे। 

खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने बताया कि मामले की सुनवाई अभी जारी रहेगी। फिलहाल कोर्ट ने खान सर को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।  वकील ने कहा कि अदालत ने केस डायरी और अन्य जरूरी दस्तावेज तलब किए हैं। वकील के मुताबिक फिलहाल खान सर को कोर्ट में पेश होने की कोई जरूरी नहीं है। अगर अदालत की ओर से कोई निर्देश दिया जाता है, तभी उन्हें उपस्थित होना होगा। 

बता दें कि कोचिंग फायरिंग मामले में खान सर के खिलाफ हाल ही में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। ऐसी ख़बरें थी कि खान सर किसी भी समय अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने सरेंडर नहीं किया और अपने वकीलों के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर कानूनी राहत की मांग की। खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM