खान सर ने क्यों रची फायरिंग की साजिश? कोचिंग पर हमला मामले में बड़ा खुलासा, FIR ने खोल दी पोल

पटना में चर्चित खान कोचिंग संस्थान के बाहर हमला मामला में बड़ा खुलासा हुआ है। घटना वाली रात खान सर ने कहा था कि कोचिंग में तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना हुई। लेकिन उनकी ओर से दर्ज कराई गई FIR में गोलीबारी का जिक्र नहीं किया गया है।

खान सर ने क्यों रची फायरिंग की साजिश? कोचिंग पर हमला मामले में बड़ा खुलासा, FIR ने खोल दी पोल

पटना में चर्चित खान कोचिंग संस्थान के बाहर हमला मामला में बड़ा खुलासा हुआ है। घटना वाली रात खान सर ने कहा था कि कोचिंग में तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना हुई। लेकिन उनकी ओर से दर्ज कराई गई FIR में गोलीबारी का जिक्र नहीं किया गया है। अब गोलीबारी वाले बयान से खान सर पलट गए हैं और उन्होंने कहा कि गोलीबारी संबंधी बयान गार्ड से मिली जानकारी के आधार पर दिया गया था। मामले में नामजद FIR दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 

दरअसल कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज इलाका स्थित चर्चित खान सर के ग्लोबल स्टडीज परिसर में मंगलवार की रात करीब 10 बजे काफी संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा और पथराव किया था। गोलीबारी की घटना पर खान सर ने कहा था कि फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था। मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं। इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। खान सर ने कहा कि दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं। इसी बात से समस्या है उन्हें।

आज सुबह कोचिंग पर पहुंचे खान से जब मीडिया ने गोलीबारी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने गोल मटोल जवाब दिया। गोलीबारी संबंधी अपने पहले बयान पर सफाई देते हुए खान सर ने कहा कि उस समय घटनास्थल पर काफी तनाव और भ्रम की स्थिति थी। गार्ड और अन्य लोगों ने जो जानकारी दी, उसी आधार पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बाद में तथ्यों की पुष्टि होने पर स्थिति अधिक स्पष्ट हुई।

वहीं खान सर ने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति शिक्षा संस्थानों के माहौल को खराब करने का प्रयास न कर सके। वहीं टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने रात में स्पष्ट कर दिया था कि घटना में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।  कोचिंग पर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई है।  वहीं, पटना नगर पुलिस अधिक्षक के कार्यलय से जारी प्रेस रिलीज में भी कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मछुआटोली में प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग संस्थान (खान ग्लोबल स्टडीज) पर असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसक हमला किया गया।  मंगलवार देर शाम करीब 15 से 20 उपद्रवियों ने कोचिंग परिसर में जबरन घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस हमले के दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ  मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के खान सर ने शुरुआती बयानों में मौके पर 8 से 10 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग का दावा किया गया था। अब गोलीबारी वाले बयानपर सफाई देते हुए खान सर ने कहा कि गोलीबारी संबंधी बयान गार्ड से मिली जानकारी के आधार पर दिया गया था। 

Trending News

सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM