खान सर पर पुलिस नहीं कर रही FIR, रौशन सर 5 घंटे से थाने में धरने पर, कहा-पुलिस गोली मार दें, यहीं बैठेंगे

रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के मामले में फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कदमकुआं थाना पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक खान सर के खिलाफ FIR नहीं लिखा है।

खान सर पर पुलिस नहीं कर रही FIR, रौशन सर 5 घंटे से थाने में धरने पर, कहा-पुलिस गोली मार दें, यहीं बैठेंगे

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद बुधवार की शाम कदमकुआं पुलिस थाने पहुंच गए। रौशन आनंद अपने वकील के साथ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कदमकुआं थाना पहुंचे थे। रौशन आनंद के साथ उनके समर्थक भी कदमकुआं थाने पर जमा है। करीब 5 घंटे से कदमकुआं थाने पर रौशन आनंद ने डेरा डाल रखा है। रौशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के मामले में फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कदमकुआं थाना पहुंचे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक खान सर के खिलाफ FIR नहीं लिखा है। रौशन आनंद ने मीडिया से कहा कि अगर आज एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो हम यहीं बैठेंगे।

रौशन आनंद ने कहा कि जब तक उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, तब तक वह थाना परिसर के बाहर धरना जारी रखेंगे। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र भी कदमकुआं थाना पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

रौशन आनंद ने आरोप लगाते हुए कहा कि खान दवाब के कारण हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पांच घंटे से हम थाने में थे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। हम 4 बजे से यहां बैठे हैं, लेकिन न्याय नहीं मिला है। हम यही बैठेंगे चाहे, पटना पुलिस गोली क्यों न मार दे।

वहीं भाई प्रिंस यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर रौशन आनंद ने कहा कि नेपाल पुलिस की ओर से हमारे पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रौशन आनंद ने कहा- फैजल खान (खान सर) ने षड्यंत्र कर मुझे जेल भिजवाया। फैजल खान के द्वारा ही हमारे भाई की हत्या करा दी गई  आज हम एफआईआर दर्ज करवाने के लिए आए हैं तो एफआईआर नहीं की जा रही है। किसके दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। ये कदमकुआं के थानाध्यक्ष बताएंगे।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM