राज्य में चुस्त कानून व्यवस्था को लेकर कवायद, रत्न संजय बने एडीजे लॉ एंड ऑर्डर
राज्य में अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के कई सीनियर आईपीएस ऑफिसर का तबादला कर दिया गया है।

पटना: राज्य में अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य के कई सीनियर आईपीएस ऑफिसर का तबादला कर दिया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे सीनियर आईपीएस रत्न संजय को अब एडीजे लॉ एंड ऑर्डर बना दिया गया है। रत्न संजय के पास मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। तबादले को लेकर के गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार अभी तक एडीजे लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल रही केएस अनुपम को अब एडीजे वीकर सेक्शन बना दिया गया है। इनके पास एडीजे वीकर सेक्शन का अतिरिक्त प्रभार था लेकिन अब यहां वह नव पदस्थापन के रूप में कार्य करेंगी।
वही राज्यपाल के एडीसी रहे किरण कुमार गोरख जाधव अब अरवल के एसपी होंगे। जबकि अब तक अरवल की एसपी रही नवजोत सिमी अब अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी होंगी। वही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 पटना के समादेष्टा चंद्र प्रकाश अब पटना के सिटी एसपी सेंट्रल होंगे। चंद्र प्रकाश के पास एसपी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का भी अतिरिक्त प्रभार था। पटना की सिटी एसपी सेंट्रल रही ममता कल्याणी अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 10 की समादेष्टा होंगी।
वही अभी तक पुलिस महानिदेशक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अतिरिक्त प्रभार में चल रहे पुलिस महानिदेशक ट्रेनिंग निर्मल कुमार आजाद से अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है।













