नवरात्र पर फूलों की मांग में उछाल, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान

शारदीय नवरात्र को लेकर धनबाद के फूल बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। मां दुर्गा की पूजा और सजावट के लिए अड़हुल, गेंदा, अपराजिता और कमल की मांग में तेजी आई है।

नवरात्र पर फूलों की मांग में उछाल, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान

धनबाद : शारदीय नवरात्र को लेकर धनबाद के फूल बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। मां दुर्गा की पूजा और सजावट के लिए अड़हुल, गेंदा, अपराजिता और कमल की मांग में तेजी आई है। नवरात्र के दौरान फूलों की बढ़ती खपत को देखते हुए कारोबारी कोलकाता और बेंगलुरु से फूल मंगा रहे हैं। फूल कारोबारियों के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन से नवमी तक बाजार में फूलों की अच्छी मांग बनी रहती है। इस दौरान धनबाद में करीब 1.25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

रेलवे स्टेशन रोड के थोक फूल व्यापारी रामजी मालाकार के मुताबिक, सामान्य दिनों में धनबाद में प्रतिदिन करीब पांच लाख फूलों की खपत होती है। नवरात्र के दौरान यह मांग बढ़कर 50 लाख फूलों तक पहुंच सकती है। अष्टमी और नवमी के दिन खपत 60 लाख से अधिक होने की संभावना है। शनिवार रात ट्रेनों और निजी गाड़ियों से करीब 50 लाख फूल धनबाद पहुंचने का अनुमान है।

धनबाद में 100 से अधिक फूलों की दुकानें हैं। सामान्य दिनों में फूलों का कारोबार करीब चार लाख रुपये प्रतिदिन रहता है। नवरात्र में प्रतिपदा से सप्तमी तक रोजाना 12 लाख रुपये तक का कारोबार होने की उम्मीद है। वहीं, अष्टमी और नवमी पर कारोबार बढ़कर 15 से 20 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच सकता है।

फूल कारोबारियों के अनुसार, सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन मांग सबसे अधिक रहती है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के लिए फूलों की अतिरिक्त खेप मंगाई जा रही है। अष्टमी तक रोजाना एक लॉरी फूल पहुंचने की संभावना है, जबकि सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दौरान चार लॉरी तक फूलों की आपूर्ति हो सकती है।

नवरात्र में पूजा-पाठ, मंदिरों की सजावट और घरों में धार्मिक अनुष्ठानों के कारण फूलों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में धनबाद के फूल बाजार में कारोबार और तेजी पकड़ने की उम्मीद है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

नवरात्र पर फूलों की मांग में उछाल, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान
नवरात्र पर फूलों की मांग में उछाल, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान
Oct 10, 2026, 7:49:00 PM
मीडिया-प्रशासन महासंगम : 'विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री' पर हुई ऐतिहासिक कार्यशाला
मीडिया-प्रशासन महासंगम : 'विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री' पर हुई ऐतिहासिक कार्यशाला
Oct 10, 2026, 7:42:00 PM
जेएनयू प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन
जेएनयू प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन
Oct 10, 2026, 7:33:00 PM
कांग्रेस ने निकाली मोदी-शाह के पुतले की शवयात्रा, किया दहन
कांग्रेस ने निकाली मोदी-शाह के पुतले की शवयात्रा, किया दहन
Oct 10, 2026, 7:22:00 PM
कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी
कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी
Oct 10, 2026, 7:14:00 PM
डेढ़ करोड़ से अधिक जुर्माने के बावजूद बेखौफ चल रहे धर्मकांटा
डेढ़ करोड़ से अधिक जुर्माने के बावजूद बेखौफ चल रहे धर्मकांटा
Oct 10, 2026, 6:48:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- 10 तारीख, बिहार पेंशन दिवस, DBT के माध्यम से किया हस्तांतरण
मुख्यमंत्री ने कहा- 10 तारीख, बिहार पेंशन दिवस, DBT के माध्यम से किया हस्तांतरण
Oct 10, 2026, 6:41:00 PM
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह व अन्य खिलाड़ियों ने किया जू सफारी और नेचर सफारी का भ्रमण
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह व अन्य खिलाड़ियों ने किया जू सफारी और नेचर सफारी का भ्रमण
Oct 10, 2026, 6:26:00 PM
इतने तारीख से उपलब्ध होगा डीएलएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष का प्रोविजनल सर्टिफिकेट
इतने तारीख से उपलब्ध होगा डीएलएड सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष का प्रोविजनल सर्टिफिकेट
Oct 10, 2026, 6:07:00 PM
अखिलेश का चैलेंज CM योगी ने किया स्वीकार, कहा- 'मैं अयोध्या से लड़ने को तैयार, आप भी कीजिए नामांकन...'
अखिलेश का चैलेंज CM योगी ने किया स्वीकार, कहा- 'मैं अयोध्या से लड़ने को तैयार, आप भी कीजिए नामांकन...'
Oct 10, 2026, 5:57:00 PM